सीकर के 10 निकायों में वोटिंग शुरू: 3.06 लाख वोटर चुनेंगे शहर की सरकार, 1230 प्रत्याशियों की हार-जीत का होग… – Dainik Bhaskar

सीकर जिले के 10 नगर निकायों में आज की वोटिंग शुरू हो गई है। सीकर जिले में 2 चरणों में निकाय चुनाव होंगे। पहले चरण में फतेहपुर नगर परिषद तथा लक्ष्मणगढ़, पलसाना, दांता, रींगस, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, खंडेला, नीमकाथाना और खाटूश्यामजी नगर पालिका में वोटिंग ह
आज पहले चरण के चुनाव में सीकर जिले में 10 नगर निकायों के कुल 3.06 लाख से ज्यादा वोटर हैं, जो 1230 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी फतेहपुर नगर परिषद में हैं, यहां 55 वार्डों में 188 प्रत्याशी हैं।
सीकर के नगर निकायों में वोटर्स की संख्या-
पहले चरण के निकाय चुनाव में सीकर जिले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, UDH राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा, खंडेला विधायक सुभाष मील, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह, फतेहपुर विधायक हाकम अली के क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है। सभी नेता पूरे जोर-शोर से अपनी-अपनी पार्टियों का बोर्ड बनाने में जुटे हैं।
सीकर में निकाय चुनावों के चलते आज सभी 10 निकाय क्षेत्रों में अवकाश घोषित है। इसके अलावा सूखा दिवस भी घोषित किया गया है, अत: चुनाव वाले निकाय क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News