सीतापुर के पठाननपुरवा गांव का मुख्य मार्ग डूबा: रामपुर मथुरा में बाढ़ से आवागमन ठप, लोगों को हो रही परेशानी – Dainik Bhaskar

सीतापुर के रामपुर मथुरा विकासखंड में बाढ़ का पानी आने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत छतौनी के पठाननपुरवा गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
प्रेमनगर चौराहे से बेलहरी गांव के बीच से पठाननपुरवा गांव को जोड़ने वाला एकमात्र पक्का रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया है। इस मुख्य मार्ग पर करीब 1 फीट की ऊंचाई पर पानी बहुत तेज बहाव के साथ बह रहा है।
गांव को जोड़ने वाला यह रास्ता डूबने से लोगों का आना-जाना बहुत मुश्किल हो गया है। सड़क पर पानी का तेज बहाव होने से दोपहिया वाहन और ऑटोरिक्शा चालकों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। जलभराव के कारण राहगीरों और ग्रामीणों का संपर्क टूट गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News