गणेश महोत्सव में धार्मिक झांकियों ने बांधा समां: गणेश वंदना, माखन चोरी और बालाजी महाराज की झांकियां, जयकारो… – Dainik Bhaskar

17वें गणेश महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार रात गजानन के दरबार में भक्ति और आस्था का अनोखा मेल दिखा। पूजन और आरती के बाद मंच पर एक के बाद एक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजनों की धुन पर भक्त दोनों हाथ उठाकर झूमते और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते नजर आए।
मंगलवार सुबह से ही महोत्सव स्थल पर भगवान गणेश के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। आरती के दौरान भक्त भक्ति में लीन होकर झूमते रहे। संगीत की धुनो के बीच आरती गायन हुआ। इसके बाद शाम को आचार्यों की टोली ने पूरे विधि-विधान से सायंकालीन पूजन कराया। मंच पर मौजूद यजमानों ने भी इस अनुष्ठान में शामिल होकर भगवान गणेश की पूजा की।
तस्वीरें देखिए –
पूजन के बाद हापुड़ के रोहिताश निखिल आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने धार्मिक झांकियों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। गणेश वंदना की झांकी में कलाकारों ने भगवान गणेश की महिमा दिखाई। इसके बाद श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित माखन चोरी की झांकी श्रद्धालुओं को बहुत पसंद आई। बाल कृष्ण की नटखट अदाओं और माखन चोरी के प्रसंग पर लोग तालियां बजाते नजर आए। बालाजी महाराज की आकर्षक झांकी ने भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचा।
कार्यक्रम में प्रबल वर्मा डमडम, प्रतिबन वर्मा नीटू, नरेशचंद्र गुप्ता, नितिन गुप्ता, लखन गुप्ता, शुभम प्रजापति, राजा गुप्ता, सुधांशु विश्नोई और दीपू गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे। आखिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
गणेश महोत्सव को लेकर पूरे कस्बे को सुंदर तरीके से सजाया गया है। कानपुर मार्ग पर दो तोरण द्वार बनाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली दोनों सड़कों पर भी बड़े गेट सजाए गए हैं। मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों और ऊपर एक छोर से दूसरे छोर तक झालरें लगाई गई हैं। इससे पूरा कमालगंज गजानन नगरी जैसा दिख रहा है। सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News