'सीताराम-सीताराम जाप कर रहा था…' पाकिस्तान पर जीत के बाद आर्यवीर ने पिता वीरेंद्र सहवाग को वीडियो कॉल कर सुनाया आखिरी पलों का रोमांच – News24 Hindi

Edited By Sanjeet
U19 एशिया कप जीतने के बाद आर्यवीर ने पिता वीरेंद्र सहवाग को किया वीडियो कॉल (PIC Credit – X)
Aaryavir Sehwag video call father Virender Sehwag: अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. शनिवार (14 नवंबर) को खेले गए इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 338 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय भारतीय टीम 252 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी और टीम की जीत मुश्किल नजर आ रही थी. लेकिन युवा भारतीय खिलाड़ियों ने आखिर तक हार नहीं मानी और 10वें नंबर उतरे मोहित उल्वा ने नाबाद 49 रनों की पारी खेलकर जीत दिला दी.
हालांकि, मैच के आखिरी पलों में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों की भी सांसे अटका दी थीं. इस दौरान भारत की जीत के लिए दुआ कर रहे आर्यवीर सहवाग भी काफी नर्वस थे और लगातार सीताराम-सीताराम का जाप कर रहे थे. वहीं, खिताब जीतने के बाद आर्यवीर ने अपने पिता और पूर्व भारतीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को वीडियो कॉल पर आखिरी पलों का रोमांच साझा किया. इस मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतने के बाद आर्यवीर सहवाग ने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग को वीडियो कॉल किया. सहवाग ने खुद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो कॉल के दौरान आर्यवीर ने पिता सहवाग को बताया कि आखिरी घंटे में मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था. भारतीय टीम की स्थिति देखकर उन्हें जीत की उम्मीद कम नजर आ रही थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और सीताराम का जाप करना शुरू कर दिया. आर्यवीर ने अपने पिता से कहा, “मैं एक घंटे से बैठा था. सीताराम- सीताराम का जाप कर रहा था. भाई, कुछ हो जाए, कुछ हो जाए.”
आर्यवीर ने आगे आखिरी ओवर के रोमांच के बारे में बताते हुए कहा कि, “आखिरी ओवर में 8 रन चाहिए थे, 1 गेंद पर तीन रन चाहिए थे, तब बॉलर्स बैटिंग कर रहे थे. फिर चौका लग गया.” उन्होंने खुश होते हुए सहवाग को बताया कि – “जब चौका लगा तो सारे खिलाड़ी खुशी से झूम उठे, एकदम से पागल हो गए.”
आर्यवीर सहवाग ने वीडियो कॉल पर आगे अपने पिता को पाकिस्तान के दर्शकों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. उन्होंने कहा कि पीछे स्टैंड में पाकिस्तानी फैंस थे वे सब बैटिंग के दौरान सहवाग-सहवाग चीयर कर रहे थे. उन्होंने बताया “पाकिस्तानी भी इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे. जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो चोट लगने पर दो तीन बार फिजियो आए तब पाकिस्तानियों ने सहवाग- सहवाग चिल्ला रहे थे. मजा आ गया.” आखिर में वीरेंद्र सहवाग ने अपने बेटे को आगे के लिए शुभकामनाएं दीं और ऑल द बेस्ट कहा. सहवाग ने अपने बेटे को अंडर-19 एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए भी कहा.
Aaryvir Sehwag explaining the Final moment to his father. 😄 pic.twitter.com/pbK5cu60m6
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड में नहीं चला विराट कोहली का बल्ला, 13 साल बाद दोहराया अनचाहा रिकॉर्ड, 4 पारियों में 3 बार हुए फ्लॉप
भारत की अंडर-19 एशिया कप 2026 जीत में आर्यवीर सहवाग ने बड़ी भूमिका निभाई. आर्यवीर ने इस पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 361 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने यूएई के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में 160 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में भी अर्धशतकीय पारी खेली. फाइनल में आर्यवीर ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 58 रनों की पारी खेली.
5️⃣ Innings
3️⃣6️⃣1️⃣ Runs
9️⃣0️⃣. 2️⃣5️⃣ Average
1️⃣ Hundred and 3️⃣ Fifties

Aaryavir Sehwag is adjudged the Player of the Tournament for his incredible effort with the bat 💥#MensU19AsiaCup pic.twitter.com/sUJq8bNsdD
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के हीरो मोहित उल्वा की चमकी किस्मत, सौराष्ट्र के स्क्वाड में हुए शामिल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News