India vs New Zealand 5th ODI Highlights: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर कब्जाई वनडे सीरीज, 210 रन चेज नहीं कर पाए कीवी, पेस बैटरी का जलवा – AajTak

Feedback
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी एवं निर्णायक मुकाबला रविवार (15 नवंबर) को खेला गया. माउंट माउंगानुई के बे ओवल में आयोजित इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 22 रनों से जीत हासिल की. इस जीत ने भारत को 3-1 से वनडे सीरीज जिता दिया. न्यूजीलैंड की टीम घर पर लगातार 11 वनडे सीरीज जीत चुकी थी. अब टीम इंडिया ने उसका विजय रथ रोक दिया है.
भारत ने मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए उसकी पूरी टीम 48.1 ओवरों में 187 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के जो 10 विकेट गिरे, उसमें से सात भारत के तेज गेंदबाजों ने चटकाए. यानी पेस बैटर ने कीवियों की इस मैच में कमर तोड़ दी.
Axar Patel seals victory for #TeamIndia 🙌 Fantastic performance from the bowlers secures a 2️⃣2️⃣-run win 🤩 Scorecard ▶️ https://t.co/wqxhoXb2WC #NZvIND | @akshar2026 https://t.co/yoB9QgsrKW
भारतीय टीम ने ऑकलैंड और वेलिंगटन में हुए शुरुआती मुकाबले जीते थे. वहीं हेमिल्टन में खेला गया तीसरा मुकाबला बारिश के चलते धुल गया था. फिर न्यूजीलैंड ने बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे में 244 रनों से जीत हासिल की थी. अब भारतीय टीम ने आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया.
ऐसी रही है न्यूजीलैंड की बैटिंग
रनचेज में न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. छठे ओवर में मोहम्मद सिराज ने टिम सीफर्ट (14 रन) का शिकार किया. इसके बाद विल यंग और निक केली ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े. अर्शदीप ने यंग (22 रन) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. फिर अर्शदीप ने केली (24 रन) की भी गिल्लियां उड़ा दीं.
मोहम्मद सिराज को दूसरे स्पेल के लिए लाया गया, तो उन्होंने फिन एलन (1 रन) के रूप में बड़ा विकेट लिया. एलन के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 83/4 था. इसके बाद एक बार फ‍िर न्यूजीलैंड के बैक टू बैक व‍िकेट ग‍िरे. पहले माइकल ब्रेसबेल (19 रन) आक‍िब नबी का श‍िकार बने, फ‍िर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (31 रन) यश ठाकुर का ओडीआई डेब्यू व‍िकेट बने. दोनों ही 119 के टीम स्कोर पर पांचवें और छठे व‍िकेट के रूप में आउट हुए.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने टपकाया लप्पू सा कैच, ड्रेसिंग रूम में गौतम गंभीर का रिएक्शन VIRAL
नमन धीर ने मिचेल सेंटनर को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई. सेंटनर (24 रन) ने क्रीज पर सेट होने के बाद अपना विकेट गंवाया. फिर अर्शदीप सिंह ने क्रिस्टियन क्लार्क (16 रन) को चलता किया. अक्षर पटेल ने जैकब डफी को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर भारत को जीत के करीब पहुंचाया. ब्लेयर टिकनर के रूप में न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. वहीं मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को दो-दो सफलताएं हासिल हुई. नमन धीर, यश ठाकुर और आकिब नबी ने एक-एक विकेट चटकाया.
अक्षर-ईशान बल्ले से चमके
मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 42.1 ओवरों में 209 रन बनाए. भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही. उसने 34 रनों के स्कोर तक विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा 7, विराट कोहली 5 और ऋतुराज गायकवाड़ 18 रन बनाकर आउट हुए. रोहित और कोहली को मैथ्यू फिशर ने चलता किया. वहीं ऋतुराज को जैकब डफी ने आउट किया. कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई. श्रेयस (22 रन) क्रीज पर सेट हो चुके थे, लेकिन ब्लेयर टिकनर की शॉर्ट पिच गेंद पर विकेट गंवा बैठे.
अक्षर पटेल भी बड़ी पारी खेलने की ओर अग्रसर थे, लेकिन स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसा लिया. अक्षर ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 55 बॉल पर 46 रन बनाए. अक्षर के आउट होने के बाद ईशान किशन का साथ देने नमन धीर क्रीज पर उतरे. नमन ने भी क्रीज पर सेट होने के बाद मिचेल सेंटनर को अपना विकेट गिफ्ट कर दिया. सेंटनर ने फिर आकिब नबी (5 रन) और यश ठाकुर (0 रन) को आउट कर भारत का स्कोर 166-8 कर दिया.
ईशान किशन के रूप में भारत का नौवां विकेट गिरा. ईशान ने 58 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और दो चौके शामिल रहे. फिर आखिरी विकेट के रूप में अर्शदीप सिंह (14 रन) आउट हुए. मोहम्मद सिराज ने नाबाद 14 रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और मिचेल सेंटनर ने तीन-तीन विकेट झटके. वहीं मैथ्यू फिशर को दो सफलताएं हासिल हुईं. ब्लेयर टिकनर और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट लिया.
यश ठाकुर का हुआ डेब्यू
इस मुकाबले के जरिए तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने अपना ओडीआई डेब्यू किया. यश भारत के लिए वनडे खेलने वाले 267वें क्रिकेटर हैं. यश को डेब्यू कैप अक्षर पटेल ने सौंपी. तेज गेंंदबाज मोहम्मद सिराज की भी प्लेइंग-11 में एंट्री हुई. वहीं कुलदीप यादव और गुरनूर बरार इस मैच का पार्ट नहीं बने. गुरनूर को टेस्ट सीरीज की तैयारियों के चलते आखिरी मैच के लिए स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: सांसें रोक देने वाला मैच! अंडर-19 एशिया कप भारत ने पाकिस्तान को हराया, मनल-मोहित ने जबड़े से छीनी जीत
मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज.
यह भी पढ़ें: आर्यवीर की कामयाबी पर भावुक हुईं मां आरती सहवाग, बेटे के लिए लिखा खास संदेश
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: विल यंग, ​​टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, मैथ्यू फिशर, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक वनडे क्रिकेट में 128 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 66 मुकाबले जीते. वहीं कीवी टीम को 53 मैचों में जीत मिली. 8 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला, जबकि एक मैच टाई पर भी छूटा. यानी आंकड़ों में टीम इंडिया का पलड़ा कीवियों पर भारी रहा है.
भारत vs न्यूजीलैंड (हेड टू हेड)
कुल ODI मैच: 128
भारत ने जीते: 66
न्यूजीलैंड ने जीते: 53
बेनतीजा: 8
टाई: 1
भारत का फुल स्क्वॉड: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर/उप-कप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर) और कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: विल यंग, ​​टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, मैथ्यू फिशर, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, मिचेल हे (विकेटकीपर), ब्रेट रैंडेल और जोश क्लार्कसन.
वनडे सीरीज का शेड्यूल
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News