सीमा पर सख्ती बढ़ाने के लिए मोरक्को को वित्तीय मदद करेगा यूरोपीय संघ – Jagran

यूरोपीय संघ ने स्पेन के स्यूटा में अवैध घुसपैठ के बाद मोरक्को को सीमा सुरक्षा बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव दिया है। हाल ही में 60,000 …और पढ़ें
मोरक्को में अवैध घुसपैठ।
डिजिटल डेस्क, ब्रसेल्स। पिछले दिनों स्पेन के स्वायत्तशासी क्षेत्र स्यूटा में मोरक्को की तरफ से अवैध तरीके से घुसपैठ के मामले ने यूरोप के कान खड़े कर दिए हैं। इस मामले में मोरक्को को अपनी सीमा पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कायम करने, तार-बाड़ का घनत्व और बढ़ाने समेत तमाम उपाय करने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) ने मोरक्को को वित्तीय समर्थन देने का प्रस्ताव दिया है।
ईयू अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने ये प्रस्ताव रखा। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को करीब 60 हजार अवैध प्रवासी मोरक्को की सीमा लांघकर समुद्र के रास्ते स्यूटा पहुंच गए थे। हालांकि, स्यूटा में सेना तैनात किए जाने के चलते 48 हजार लोग वापस चले गए थे।
हालांकि, अब भी 860 प्रवासी बच्चे स्यूटा में फंसे हुए हैं। इनमें आठ से 17 साल तक के बच्चे शामिल हैं। उनके अभिभावकों का पता नहीं चल रहा। सीमा पार करने के क्रम में स्यूटा में 72, जबकि मोरक्को में 11 लोगों की मौत हुई है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News