सीसीएल करगली फिल्टर प्लांट में चोरी – Live Hindustan

करगली, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की करगली फिल्टर प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने फिल्टर प्लांट से पंप अंपेलर सेट गायब कर दिया। इस चोरी से प्रबंधन को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि प्रबंधन एपेलर के चोरी का पुष्टि नहीं कर रहा है।

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर जब पत्रकार पहुंचे, तो सीआईएसएफ अधिकारियों पहले तो जाने से रोका, फिर बाद में असिस्टेंट कमांडेंट डीके पांडेय व इंस्पेक्टर एसआर नायक ने बयान देने से मना कर दिया। फिल्टर प्लांट के गेट पर ही सीआईएसफ का सुरक्षा रूम है जहां से कोई भी अंदर या बाहर सीआईएसएफ की नजर से ही होकर गुजरता है।

वहीं प्लांट में 24 घंटे कर्मियों की ड्यूटी लगी रहती है इसके बावजूद भी चोरी की घटना होना सीआईएसएफ और कर्मियों को संदेह के घेरे में लाता है। कामगारों ने बताया कि 4 सेट एपेलर रिजनल स्टोर से मार्च 26 मे मंगाया गया था जिसमे एक सेट यूज़ किया गया एवं 3 सेट को खुला स्थान पर रखा गया था, जो चोरी हो गयी। चोरी कब हुई किसी को पता नहीं है।

वहीं फिल्टर प्लांट के इंचार्ज उत्कर्ष बख्शी ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि वहां रखा कुछ सामान गायब है, क्या क्या गायब है इसकी सीआईएसएफ जांच कर रही है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News