'सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट है NCP', अमित शाह से मुलाकात के बाद पार्टी ने किया मतभेदों की खबरों का खंडन – ncp denies rift over amit shah meeting sunetra pawar clarifies news in hindi – Jagran

सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने अमित शाह से वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात को लेकर मतभेद की खबरों का …और पढ़ें
राकांपा ने अमित शाह से मुलाकात पर मतभेद की खबरें नकारी।
पार्टी ने कहा, बैठक पूर्व निर्धारित और औपचारिक थी।
सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में राकांपा एकजुट है।
राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात को लेकर सामने आई मतभेदों की खबरों का खंडन किया है।
पार्टी ने स्पष्ट किया कि सोमवार को हुई यह बैठक पहले से तय और औपचारिक थी। इसमें सुनेत्रा पवार और राज्यसभा सदस्य पार्थ पवार को दरकिनार किए जाने की खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। पार्टी ने इसे अनावश्यक राजनीतिक रंग देने का प्रयास करार दिया है।
राकांपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने कहा कि दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करने वाले वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत गया था। इस मुलाकात को पार्टी के भीतर मतभेद या समन्वय की कमी से जोड़ना तथ्यों से परे है।
सोमवार सुबह राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे ने शाह से मुलाकात की थी। पाटिल के मुताबिक, दिवंगत अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार पहले ही अमित शाह से मिलकर पार्टी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर चुके थे।
उसी दौरान सुनेत्रा पवार ने शाह को बताया था कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करना चाहता है। उन्होंने इस प्रतिनिधिमंडल के लिए समय देने का अनुरोध भी किया था। सोमवार की बैठक इसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम का हिस्सा थी।
पाटिल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी नेता अजित पवार के कार्यकाल से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों, महाराष्ट्र के हितों और संगठन से संबंधित विषयों से अच्छी तरह परिचित हैं। बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा नेताओं ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े विषय भी गृह मंत्री के सामने रखे।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस सामान्य राजनीतिक और संगठनात्मक बैठक को लेकर पार्टी में अंदरूनी खींचतान और नेतृत्व के बीच समन्वय की कमी की कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। राकांपा महायुति का महत्वपूर्ण घटक है और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News