Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। स्वदेशी जागरण मंच चाईबासा की ओर से सोमवार को पोस्ट ऑफिस चौक पर ‘स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चाइनीज सामान और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों के बहिष्कार का नारा लगाया। साथ ही अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन खरीदारी कंपनियों से सामान नहीं खरीदने की अपील की। कार्यक्रम में श्यामल दास ने कहा कि हमारे आसपास के स्थानीय दुकानदार ही हमारे पहले साथी हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट कभी स्थानीय दुकानदारों का विकल्प नहीं बन सकते। इसलिए लोगों को ऑनलाइन खरीदारी से बचना चाहिए और बाजार जाकर स्थानीय दुकानदारों से स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए।
इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और छोटे दुकानदारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने विशेष रूप से दीपावली के अवसर पर चाइनीज सजावटी सामान का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। कहा कि त्योहार में मिट्टी से बने पारंपरिक दीयों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। इससे कुम्हारों और स्थानीय कारीगरों को रोजगार मिलेगा तथा स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, स्थानीय बाजार को मजबूत करने और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मौके पर रामवतार राम, रवि, जय किशन बिरूली, रितेश कुमार, पिंटू गौचंद मुखी, दुर्योधन पान, बलराम प्रजापति, जीवन प्रजापति, गुलशन बिरूवा, सोमनाथ गागराई, प्रद्युम्न महतो, मदन मोहन दास, शंकर ठाकुर, विजय गुप्ता, मंजीत वर्मा, विनीत गुप्ता, संजीव कुमार, गुरु चरण ठाकुर, रंजीत यादव और रमाकांत यादव समेत अन्य उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play