सैनिक का शव आते ही गांव में उमड़ा जनसैलाब – Hindustan

भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। पंजाब के भटिंडा में सड़क हादसे में भारतीय सेना के हवलदार दीपक निषाद (36) की दर्दनाक मौत हो गई थी। मंगलवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।पिपरा खादर निवासी दीपक निषाद सेना की इंजीनियरिंग रेजीमेंट में हवलदार थे। उनकी तैनाती भटिंडा में थी। रविवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी से कमरे पर लौटते समय डायवर्जन के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दीपक की पत्नी रेनू, बेटे आशीष (11), वैभव (10) और दो वर्षीय बेटी दीपा है।
पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पत्नी शव से लिपटकर रोने लगीं। पिता बसंत और मां द्रोपदी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरा इलाका भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहे के नारों से गूंज उठा। लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, अजय कुमार गुप्ता उर्फ लल्ला, प्रधान मनोज निषाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जीआरडी गोरखपुर की गोरखा रिक्रूटिंग डिपो की टीम ने हवलदार बुद्धि बहादुर गुरुंग के नेतृत्व में जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News