मुख्य बातें
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) ने अमेरिका में अपने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस से जुड़े कई कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने मुख्य रूप से न्यू जर्सी और टेक्सास में काम करने वाले कर्मचारियों को प्रभावित किया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब सैमसंग (Samsung) अपने अमेरिकी मुख्यालय (Headquarters) को न्यू जर्सी से टेक्सास शिफ्ट कर रही है। इस बदलाव के तहत कई कर्मचारियों को नई जगह पर काम करने का विकल्प दिया गया है, जबकि जो कर्मचारी स्थानांतरण (Relocation) के लिए तैयार नहीं थे या जिनकी भूमिका अब जरूरी नहीं रही, उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, SEA (Samsung Electronics America) के न्यू जर्सी स्थित कार्यालय में करीब 739 पद प्रभावित हुए हैं। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इनमें से अधिकांश कर्मचारियों को टेक्सास में स्थानांतरित होने का प्रस्ताव दिया गया है। वहीं, टेक्सास के प्लानो (Plano) कार्यालय में भी लगभग 100 कर्मचारियों, जिनमें मोबाइल डिवीजन के कर्मचारी भी शामिल हैं, को नौकरी से निकाल दिया गया है।
सैमसंग (Samsung) ने अपने बयान में कहा कि मुख्यालय को टेक्सास स्थानांतरित करने का उद्देश्य अलग-अलग टीमों को एक जगह लाकर बेहतर सहयोग बढ़ाना और तेजी से विकसित हो रहे AI तथा टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम का लाभ उठाना है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल उसके कंज्यूमर प्रोडक्ट बिजनेस में किसी तरह का वैश्विक स्तर का बड़े पैमाने पर पुनर्गठन (Global Restructuring) नहीं किया जा रहा है।
दरअसल, सैमसंग (Samsung) इस समय दो अलग-अलग परिस्थितियों का सामना कर रही है। एक ओर कंपनी का चिप (Semiconductor) बिजनेस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती मांग की वजह से रिकॉर्ड मुनाफा कमा रहा है। कंपनी ने हाल ही में नए चिप प्लांट लगाने के लिए अरबों डॉलर के निवेश की भी घोषणा की है। दूसरी ओर मोबाइल फोन, टीवी और होम अप्लायंसेज जैसे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस पर दबाव बढ़ गया है। AI चिप्स की लागत बढ़ने से इन उत्पादों की लागत भी बढ़ी है, जबकि Apple, TCL और Hisense जैसी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग (Samsung) का मोबाइल कारोबार पहली बार घाटे में जा सकता है।
टेक इंडस्ट्री में यह पहली बड़ी छंटनी नहीं है। पिछले कुछ महीनों में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), अमेजन (Amazon), मेटा (Meta), टेस्ला (Tesla) और ओराकेल (Oracle) जैसी कई वैश्विक कंपनियां भी कर्मचारियों की संख्या कम कर चुकी हैं। अधिकांश कंपनियां रेगुलर कारोबार से निवेश हटाकर AI इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीकों पर ज्यादा खर्च कर रही हैं। सैमसंग (Samsung) भी इसी रणनीति पर आगे बढ़ती दिख रही है।
जानकारों का मानना है कि टेक्सास कम टैक्स, बेहतर कारोबारी माहौल और पहले से मौजूद सैमसंग (Samsung) की चिप फैक्ट्रियों के कारण कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से अहम बन गया है। हालांकि, कर्मचारियों के बीच यह चिंता भी बढ़ गई है कि मौजूदा छंटनी के बाद भविष्य में कंपनी अपने मोबाइल, होम अप्लायंस और होम एंटरटेनमेंट डिवीजनों का और बड़ा पुनर्गठन कर सकती है। फिलहाल, सैमसंग (Samsung) ने इन आशंकाओं से इनकार किया है, लेकिन कंपनी की प्राथमिकता अब तेजी से बढ़ते AI और चिप बिजनेस पर साफ दिखाई दे रही है।
सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play