ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से दो दिनों तक पूछताछ की। जांच एजेंसी ने उनसे अवैध बेटिंग प्रमोशन, जब्त 30 लाख रुपये न …और पढ़ें
‘बिग बास-13’ की पूर्व प्रतिभागी शेफाली बग्गा।
ईडी ने शेफाली बग्गा से महादेव सट्टा एप पर पूछताछ की।
अवैध बेटिंग प्रमोशन, 30 लाख नकद जब्त, ईडी जांच।
दुबई-लंदन यात्राओं के महादेव सिंडिकेट कनेक्शन की जांच।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने टीवी होस्ट और ‘बिग बास-13’ की पूर्व प्रतिभागी शेफाली बग्गा से लगातार दो दिन तक लंबी पूछताछ की।
जांच एजेंसी ने अवैध बेटिंग एप के प्रचार, घर से बरामद 30 लाख रुपये नकद, विदेश यात्राओं और महादेव सिंडिकेट से कथित संबंधों को लेकर कई अहम सवाल किए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई 30 मई को दिल्ली स्थित शेफाली बग्गा के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद शुरू हुई जांच का हिस्सा है।
छापे के दौरान एजेंसी ने 30 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। ईडी का दावा है कि यह रकम अवैध बेटिंग एप के प्रचार से अर्जित आय का हिस्सा हो सकती है।ईडी की जांच में सामने आया है कि शेफाली बग्गा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 58 लाख फालोअर्स हैं।
एजेंसी का आरोप है कि उनके इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म से लोगों को एक टेलीग्राम चैनल पर भेजा जाता था, जहां 24 हजार से अधिक सब्सक्राइबर मौजूद थे। इस चैनल पर बेटिंग टिप्स, कैश-आउट, प्राफिट बुक और एप से पैसे निकालने से जुड़े संदेश साझा किए जाते थे। प्रमोशनल पोस्ट में यह दावा भी किया जाता था कि बेटिंग से कमाई गई राशि पर सरकारी एजेंसियां या आयकर विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पाएगा।
जांच के घेरे में दुबई व लंदन यात्रा पूछताछ के दौरान शेफाली ने बताया कि प्रमोशन से जुड़ी एंडोर्समेंट डील, कैश भुगतान और वित्तीय लेनदेन का काम उनके पिता विपिन बग्गा देखते थे। ईडी ने उनके पिता और भाई शिवांश बग्गा को भी समन जारी किया है, लेकिन दोनों अब तक पेश नहीं हुए हैं। जांच एजेंसी शेफाली के दुबई और लंदन यात्रा की भी पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन यात्राओं का संबंध महादेव सिंडिकेट या हवाला नेटवर्क से तो नहीं था।