Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। असुरन-गीता वाटिका मार्ग स्थित राप्ती कांप्लेक्स परिसर एवं दुकानों में रविवार की सुबह फिर पानी भर गया। नाला की दीवार टूटने से पानी ओवरफ्लो होकर कांप्लेक्स परिसर में भर गया। सूचना पर नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा एवं अधिशासी अभियंता अशोक भाटी पहुंचे और तत्काल वहां पम्पों का संचालन शुरू कराया। व्यापारियों का आरोप है कि एक बार फिर नगर निगम ने उनका विश्वास तोड़ दिया। सुबह सिर्फ एक ही पम्प चल रहा था दूसरा बंद पड़ा था। अधिकारियों ने दूसरा पंप भी चालू कराया। करीब दो -ढाई घंटे की मशक्कत के बाद परिसर से पानी निकाला जा सका।
इससे नाराज व्यापारियों ने अधिकारियों का घेराव कर नुकसान की भरपाई और मुआवजे की मांग की। मुख्य अभियंता ने उन्हें आश्वस्त किया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।शुक्रवार देर रात हुई मूसलधार बारिश से 200 से अधिक दुकानों में लगभग एक फीट पानी भर गया था। लाखों रुपये का सामान खराब हो गया था। व्यापारी सुनील गुप्ता ने कहा कि दुकानों में घुसे पानी से लाखों का सामान खराब हुआ। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? अब स्थायी जलनिकासी व्यवस्था ही समाधान है। वहीं आकाश अग्रवाल ने कहा कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो व्यापार पर बड़ा संकट आएगा। क्षतिपूर्ति मिलनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play