लखनऊ में सिपाही अनुराग की पत्नी सौम्या कश्यप ने सुसाइड से एक दिन पहले एक रील बनाई थी। बैकग्राउंड पर सैयारा फिल्म का गाना ‘सैयारा तू तो बदला नहीं है.. मौसम जरा-सा रुठा हुआ है…’ चल रहा है। मृतका सौम्या के सिपाही पति अनुराग की तैनाती बख्शी का तालाब (B
शादी से पहले भी दोनों लखनऊ में साथ रहते थे, लेकिन शादी की बात पर सिपाही मुकर गया था। जिस पर लड़की ने रेप केस दर्ज कराया था। दबाव में आकर सिपाही ने 7 महीने पहले जनवरी, 2025 में उससे मैनपुरी के मंदिर में शादी कर ली थी। रविवार को लखनऊ में महिला ने सुसाइड कर लिया। इससे पहले भी इंस्टाग्राम पर उसकी कई रील्स हैं।
रील्स की तस्वीरें देखिए…
‘ओए नौकर सरकारी तने दिल देके मैं हारी…’
सिपाही अनुराग की पत्नी सौम्या ने क्रांति फिल्म के गाने ‘ओए नौकर सरकारी तने दिल देके मैं हारी…। तुझसे शादी कर गाने पर रील शेयर की थी। इस रील में उसकी पति के साथ की अलग-अलग तस्वीरें हैं। हरितालिका तीज से कुछ घंटे पहले सैयारा के गाने पर वीडियो पोस्ट किया था। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में सौम्या रोते हुए नजर आ रही है। साथ ही वह अपने चेहरे और हाथ पर लगे घाव दिखा रही है। सौम्या ने रोते हुए और उदासी वाले कई वीडियो अपलोड किए हैं।
दो महीने से रील में नहीं दिखा सिपाही पति
सौम्या इंस्टाग्राम पर रील शेयर करती रहती थी। 2 महीने पहले तक उसकी रील हैपी मोमेंट्स वाली रहीं। उन रील में सिपाही पति अनुराग भी दिखता था। उसके बाद से रील में अनुराग का दिखना बंद हो गया। इसके अलावा, कई रील्स में उसने फोन पर सिपाही पति के साथ रिकॉर्डेड वीडियो देखने की रील्स शेयर की हैं।
—————-
खबर ये है…
लखनऊ में सिपाही की पत्नी ने सुसाइड किया, VIDEO:बोली- किसी को न छोड़ना; रेप केस के बाद 7 महीने पहले मंदिर में की थी शादी
लखनऊ में एक सिपाही की पत्नी ने सुसाइड कर लिया। फांसी लगाने से पहले महिला ने 2 वीडियो बनाए। जिसमें उसने अपने पति, जेठ और बहनोई पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। कहा, परिवार वाले पति की दूसरी शादी करना चाहते हैं। इसलिए प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने अंत में यह भी कहा, अब उम्मीद नहीं बची है। किसी को छोड़ा न जाए। (पूरी खबर पढ़िए)
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.