सोनभद्र में जनगणना ट्रेनिंग के वक्त हड़कंप, बर्तन साफ करते समय युवक की मिर्गी के दौरे से मौत, जानिए पुलिस न… – Zee News

Sonbhadra News: सोनभद्र में जनगणना प्रशिक्षण के वक्त एक युवक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे युवक की मौत हो गई. इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. मृतक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानिए पूरी डिटेल…
Trending Photos
Sonbhadra News/अरविंद दुबे: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के लोढ़ी चौकी इलाके में उरमौरा स्थित संत कीनाराम महाविद्यालय में यह घटना उस वक्त हुई, जब प्रशिक्षण में आए कर्मचारियों के लिए भोजन बनाया जा रहा था. 

युवक को अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा
बर्तन साफ कर रहा युवक अचानक जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी हालत गंभीर हो गई. आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के उरमौरा स्थित संत कीनाराम महाविद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान दलित बस्ती वार्ड नंबर 1 पूरब मोहल्ला निवासी करीब 25 वर्षीय छोटू कुमार अपने साथियों के साथ भोजन बनाने के काम में जुटा था. 

मृतक के साथियों और आयोजकों का कहना है कि छोटू मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था, जिसकी अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे बीमारी से जुड़ा बताया है.

Add Zee News as a Preferred Source

लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं-पुलिस
बताया जा रहा है कि बर्तन साफ करते समय अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह जमीन पर गिर गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय लोढ़ी पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी में किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है और पुलिस के मुताबिक लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है. 
परिवार में मातम का माहौल
फिलहाल इस अचानक हुई मौत से परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना में किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है. हालांकि, इस घटना के बाद ऐसे आयोजनों में स्वास्थ्य सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में किसी की जान इस तरह न जाए. छोटू की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया है.
यह भी पढ़िए: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी बाइक को टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
यह भी पढ़िए: फतेहपुर सीकरी स्मारक पर छात्रा से दुष्कर्म, वारदात के चंद घंटों बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  UP News और पाएं  UP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी. उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News