स्टेच्यूटरी प्रमाण पत्र वाले कर्मियों को एक लाख का इसेंटिव – Hindustan

धनबाद। कोल इंडिया निदेशक मंडल की बैठक में फैसले के बाद जारी आदेश के अनुसार स्टेच्यूटरी प्रमाण-पत्र वाले कोयला कर्मियों को एक लाख रुपए का इंसेंटिव दिया जाएगा। कोल इंडिया और सहायक कंपनियों के मौजूदा कर्मचारियों को, जो इस आदेश के जारी होने की तिथि को या उसके बाद निम्नलिखित में से कोई भी वैधानिक प्रमाण-पत्र प्राप्त करते हैं और उसे संबंधित वैधानिक पद पर चयन व तैनाती के लिए प्रस्तुत करते हैं, उन्हें एक लाख रुपए का एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। मसलन, विद्युत पर्यवेक्षी प्रमाण पत्र, माइनिंग सरदार योग्यता प्रमाण-पत्र, खदानों के लिए मान्य सर्वेक्षक प्रमाण-पत्र आदि। चयन व तैनाती के बाद कार्यभार ग्रहण करने से इनकार करने की स्थिति में कर्मचारी से भुगतान किया गया प्रोत्साहन वापस ले लिया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News