Edited By Shahzad Khan
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सरेआम गोली मारकर हत्या (PIC- ankiitbaliyann. Instagram)
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की आज यानी 26 अगस्त 2026 को शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सिंगर की हत्या शाम 7 बजे के करीब हुई है. हालांकि, अभी तक सिंगर की हत्या का कारण पता नहीं चला है. वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि सिंगर अंकित बालियान शामली जिले के निवासी है. उनका घर बंतीखेड़ा गांव में मौजूद है, अंकित ने रानू पंजाबी और मासूम शर्मा के साथ मिलकर कई बड़े प्रोजेक्ट एक साथ किए हैं. हालांकि, सिंगर की हत्या की खबर से पूरे इलाके में मातम पसर गया है. दरअसल, फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं अब पुलिस भी जांच में जुट गई है. हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि सिंगर इन दिनों जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों में बिजी चल रहे थे. ऐसे समय में सिंगर की हत्या की खबर ने इलाके में सनसनी फैल गई है. लेकिन अभी तक हत्या की असल वजह सामने नहीं आई है.लेकिन पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है
#WATCH | Uttar Pradesh | Shamli SP NP Singh says, “A call was received on Dial 112. Information was received that one Ankit Balyan, hailing from Banti Khera, had come to the gym. As soon as he left from the gym, he was shot dead by 3-4 men. We have sent the body to the mortuary.… pic.twitter.com/9Mf0PAfhqm
हरयाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की असल वजह सामने नहीं आई है. वहीं अब पुलिस भी घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी चेक करनी शुरू कर दी है. दरअसल, पुलिस कैमरों की फुटेज से हमलावरों की पहचान करने में लग गई है. वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के अधिकारी SP NP सिंह ने कहा, ‘डायल 112 पर एक कॉल गई थी, जिसमें सूचना दी गई थी कि बंटीखेड़ा का रहने वाले अंकित बालियान अपने जिम गए थे. हालांकि, जब वो जिम से निकले, तो 3-4 लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. हमने शव को मोर्चरी भेज दिया है. वहीं पुलिस टीमें काम कर रही हैं.
आपको बता दें कि मौत से पहले सिंगर अंकित बालियान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो ‘मर्डर मार दे सड़क के ऊपर’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301