हिंदी भाषा और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्पर्धाओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत – Dainik Bhaskar

भाषा के प्रति प्रेम और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित हिंदी सप्ताह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। नांदोली स्थित सविता इंटरनेशनल सेकेंडरी स्कूल में 14 से 18 सितंबर तक चले इस विशेष आयोजन में कक्षा चार से सात तक के विद्यार्थियों
पांच दिनों तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और दैनिक जीवन में मातृभाषा के अधिक से अधिक उपयोग का संदेश दिया। हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए आयोजित इस सप्ताह के दौरान हर कक्षा के अनुसार अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा चार के विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ, कक्षा पांच के लिए श्रुतलेख, कक्षा छह के लिए भाषण और कक्षा सात के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी बात स्पष्ट और प्रभावशाली ढंग से रखने का अवसर मिला। प्रतियोगिताओं का संचालन स्कूल के प्रभारियों द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षकों और स्टाफ का पूरा सहयोग रहा। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कविता पाठ में जानवी व नक्ष, श्रुतलेख में मिष्टी, भाषण में कनक और वाद-विवाद में मीनू कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। समापन कार्यक्रम में प्रधानाचार्य योगेश चंद्र पूर्बिया ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को बताया कि अपनी भाषा पर पकड़ मजबूत होना व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत जरूरी है। इस दौरान स्कूल प्रबंधन से जुड़े सदस्य और शिक्षक मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News