व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयरों (Whirlpool India Ltd Share) में बुधवार को 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और वे 865.35 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. तेज उछाल के बावजूद, पिछले 12 महीनों में शेयर की कीमत में 34.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
बीएसई पर लगभग 8.91 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जबकि दो सप्ताह का औसत वॉल्यूम लगभग 94,000 शेयर था. कंपनी का कुल कारोबार 73.57 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) 10,978.85 करोड़ रुपये था.
सीएनबीसी आवाज की उस रिपोर्ट के बाद शेयरों में तेजी से उछाल आया, जिसमें सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि व्हर्लपूल मॉरीशस, व्हर्लपूल इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. जून 2026 को समाप्त तिमाही के अनुसार, व्हर्लपूल मॉरीशस की व्हर्लपूल इंडिया में 39.76 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.
विश्लेषकों का कहना है
टिप्स2ट्रेड्स के सेबी-रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट एआर रामचंद्रन के अनुसार, डेली चार्ज पर व्हर्लपूल ऑफ इंडिया के शेयर की कीमत में तेजी के संकेत दिख रहे हैं और 772 रुपये पर मजबूत सपोर्ट मौजूद है. 875 रुपये के ऊपर डेली क्लोजिंग से निकट भविष्य में 978 रुपये का टारगेट हासिल किया जा सकता है.
कहां तक जा सकता है ये स्टॉक?
आनंद राठी के सीनियर मैनेजर के टेक्निकल रिसर्च, जिगर एस पटेल ने कहा कि 820 रुपये पर सपोर्ट लेवल है, जबकि 900 रुपये के आसपास रेजिस्टेंस दिख रहा है. 900 रुपये से ऊपर की निर्णायक बढ़त से शेयर 940 रुपये तक पहुंच सकता है. अल्पावधि में शेयर के 820-940 रुपये के दायरे में रहने की उम्मीद है.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू