होंडा स्कूटर्स एंड मोटरसाइकिल अब देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में अपनी जड़ें मजबूत करना चाहती है। कंपनी ने एक्टिवा ई और QC1 से शुरुआत की थी, लेकिन अब कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। दरअसल, होंडा 2 सितंबर को अपनी पहली बड़ी कैपेसिटी वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश करने वाली है। कंपनी ने एक टीजर वीडियो जारी किया है जिसमें इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलते हुए दिखाया गया है, लेकिन इसे पूरी तरह से छुपाया गया है।
करीब से देखने पर इसका संबंध पिछले साल के आखिर में पेश किए गए EV फन कॉन्सेप्ट से पता चलता है। पेश के दौरान, जापानी ब्रांड ने कहा कि EV फन एक मध्यम आकार के आंतरिक दहन इंजन के बराबर होगा, जिसका अर्थ है कि इस मोटरसाइकिल का प्रदर्शन 500cc मोटरसाइकिल जितना होगा। इसलिए लगभग 50 बीएचपी का पावर आउटपुट संभव है, लेकिन टॉर्क आउटपुट बहुत अधिक होने की संभावना है।
₹ 1.45 लाख से शुरू
₹ 94,434 – 1.59 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.29 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.43 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.2 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.49 – 1.58 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टीजर वीडियो में एक बड़ी TFT स्क्रीन, चौड़े DRL और क्लिप-ऑन हैंडलबार पर बार-एंड मिरर भी दिखाई दिए। कुल मिलाकर सीटिंग ट्रायंगल थोड़ा स्पोर्टी दिखता है। होंडा ने पुष्टि की है कि यह मोटरसाइकिल CCS2 चार्जिंग का उपयोग करेगी, जो मूल रूप से इलेक्ट्रिक कारों में देखा जाने वाला एक तेज चार्जिंग फीचर है।
इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रोडक्शन मॉडल को देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि होंडा ने अपने ई-स्कूटरों के मामले में काफी सावधानी बरती है। जाहिर है यह इलेक्ट्रिक व्हीकल भारत में जल्द ही नहीं आएगा, क्योंकि इस कीमत पर किसी प्रोडक्ट के लिए बाजार में कोई ऑप्सन नहीं है। फिलहाल, अल्ट्रावायलेट ही एकमात्र कंपनी है जो भारत में बड़े इलेक्ट्रिक व्हीकल का कारोबार करती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play