मुख्य बातें
Aayush Wellness Ltd share: आयुष वेलनेस के शेयरों में मंगलवार को करीब 7% की तेजी देखने को मिली। ₹50 से कम कीमत वाला यह शेयर पहले 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट और 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर जारी कर चुका है। हाल ही में कंपनी ने हिमालयन शिलाजीत ड्रॉप्स भी लॉन्च किया है, जिसके बाद शेयर एक बार फिर निवेशकों की नजर में आ गया है। पिछले एक महीने में शेयर करीब 26.4% चढ़ चुका है। मंगलवार को शेयर ₹31.40 पर खुला और कारोबार के दौरान ₹32.50 के हाई तक पहुंच गया।
आयुष वेलनेस ने 13 नवंबर को हिमालयन शिलाजीत ड्रॉप्स लॉन्च करने का ऐलान किया था। इसके साथ ही कंपनी ने शिलाजीत और वेलनेस सप्लीमेंट कैटेगरी में कदम रखा है। कंपनी अपने न्यूट्रास्यूटिकल बिजनेस का विस्तार करना चाहती है और हेल्थ एवं वेलनेस से जुड़े नए बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के मुताबिक, आजकल लोग सेहत, एनर्जी और स्टैमिना को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी नए प्रोडक्ट पेश कर रही है।
आयुष वेलनेस की नजर भारतीय बाजार के साथ दक्षिण-पूर्व एशिया पर भी है। कंपनी ने सिंगापुर में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी बनाई है। इसके जरिए वह दूसरे देशों में कारोबार के मौके तलाश सकती है। कंपनी भविष्य में हिमालयन शिलाजीत ड्रॉप्स को विदेशी बाजारों में भी लॉन्च करने पर विचार कर रही है। मैनेजिंग डायरेक्टर नवीना कुमार के मुताबिक, कंपनी का लक्ष्य भारत और विदेशों में अपने वेलनेस बिजनेस का विस्तार करना है।
दूसरी तिमाही वित्त वर्ष 2027 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 217.38 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 94.57 करोड़ रुपये के मुकाबले 129.9% ज्यादा है। वहीं, पहली छमाही में रेवेन्यू बढ़कर 520.66 करोड़ रुपये पहुंच गया। मुनाफे की बात करें तो दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटा 13.38 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहली तिमाही में यह 4.82 करोड़ रुपये था। नेट प्रॉफिट भी 1.07 करोड़ रुपये से बढ़कर 9.73 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में सिर्फ 0.6% की बढ़ोतरी हुई है।
आयुष वेलनेस ने दिसंबर 2024 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर जारी किए थे। यानी रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास कंपनी के 2 शेयर थे, उन्हें 1 अतिरिक्त शेयर मिला था। इसकी एक्स-डेट 26 दिसंबर 2024 थी।
कंपनी ने अगस्त 2024 में 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट किया था। इसके तहत शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 1 रुपये कर दी गई थी। इसकी एक्स-स्प्लिट डेट 5 अगस्त 2024 थी।
कंपनी ने मार्च 2025 में 0.01 रुपये और अगस्त 2025 में 0.02 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। इनकी एक्स-डेट क्रमशः 3 मार्च और 5 अगस्त 2025 थी।
वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play