11:46 बजे की थी होटल में एंट्री, शाम को दसवीं मंजिल से नीचे गिरी… लखनऊ ओमेक्स हजरतगंज में ठहरी युवती की मौत, कमरे में रुका था युवक – Aaj Tak

Feedback
UP News: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स न्यू हजरतगंज परिसर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दसवीं मंजिल से नीचे गिरने से 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है.
दरअसल, यह पूरी घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है. डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि शाम लगभग 6:34 बजे होटल ‘सेलेश्टियल’ ओमेक्स न्यू हजरतगंज के सिक्योरिटी इंचार्ज ने  पुलिस को सूचना दी.
पुलिस जांच में सामने आया है कि समरीन (24 साल) निवासी थाना चौक लखनऊ नामक युवती अवनीश निवासी सुल्तानपुर नामक युवक के साथ दोपहर करीब 11:46 बजे होटल के कमरा नंबर 1037 में दाखिल हुई थी. इसके बाद शाम करीब 6 बजे अचानक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में उसी कमरे से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
डीसीपी ने दी जानकारी
घटना की सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर तमाम वैज्ञानिक साक्ष्य सुरक्षित कर लिए हैं.
डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने बताया, ” होटल के कमरे में ठहरे युवक और युवती के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है. फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है.परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.”
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवती ने दसवीं मंजिल से छलांग लगाई या फिर यह कोई अनियोजित हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य वजह है. कमरे में मौजूद युवक से भी पूछताछ की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News