12 अक्टूबर सुबह की टॉप 20 खबरें (PC : AI)
CJP के अभिजीत दीपके ने हिरासत में परिवार से बात न करने देने का आरोप लगाया. दिल्ली पुलिस ने आरोपों पर सफाई दी, जानिए पूरा मामला. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Rahul Gandhi : दिल्ली में जारी CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी ने रविवार देर शाम एक वीडियो जारी किया. वीडियो में उन्होंने देशभर के लोगों से उनके साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च में शामिल होने की अपील की. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. नेहा बोरा ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
IND vs WI T20: अभिषेक शर्मा के 69 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में 14 रन से हराया. सीरीज में 2-1 की बढ़त. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यौन शोषण के आरोपों से घिरे कांग्रेस सांसद पर भाजपा ने झारखंड में आंदोलन की घोषणा की है. भाजपा कार्यकर्ता कल कांग्रेस दफ्तरों का घेराव करेंगे. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को कहा कि दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान मेट्रो और ट्रेन सेवाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लगाने के उसके आदेश के कथित उल्लंघन पर पहली नजर में मामला बनता है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
UP News: लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के दो गुट भिड़ गए. हाथापाई और हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक वीडियो जारी कर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की सूचना नहीं देने के आरोपों को खारिज किया. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
MotoHaus India ने VLF Strada इलेक्ट्रिक स्कूटर को City और Max दो वेरिएंट में पेश किया है. इसकी कीमत 1.19 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 250 km तक की दावा की गई रेंज, 85 kmph की टॉप स्पीड और TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नौका पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में कम से कम 109 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने रविवार को हादसे की जानकारी दी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Pakistan Emergency: पाकिस्तान ने उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते आतंकवादी हमलों का हवाला देते हुए रविवार को आपातकाल घोषित कर दिया. इसके साथ ही जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार का अंत हो गया. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने की घटना के बाद दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. नेहा बोरा ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जो लोग जंतर-मंतर पर की गई बैरिकेडिंग की तुलना देश में लागू हुए इमरजेंसी से करते हैं, उन्हें यह समझना होगा कि इमरजेंसी कहते किसको हैं. आज की पीढ़ी को तो पता ही नहीं है कि इमरजेंसी क्या थी और हमारी पीढ़ी के लोगों को याद दिलाने की जरूरत है कि इमरजेंसी क्या थी. यह बातें बीजेपी के नेता और राज्यसभा के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया के सामने कही. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
11 अक्टूबर को करीब 7000 से ज्यादा लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से सख्त निर्देश दिए गए थे कि लोगों को बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत में नहीं लिया जा सकता. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Nepal Flash Flood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार में भी गंडक नदी के पानी पर नजर रखी जा रही है. वाल्मीकिनगर बैराज से पानी का बहाव बढ़ने का अनुमान है, लेकिन फिलहाल राहत की बात यह है कि जल संसाधन विभाग को राज्य में किसी बड़े असर की आशंका नहीं है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार मोहंती ने कहा कि 2047 तक देश में बिजली उत्पादन का प्रमुख स्रोत कोयले की जगह परमाणु ऊर्जा होगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Riyadh Airport Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 11 भारतीयों समेत 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई है. रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को यह जानकारी दी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अभिनेता इमरान खान पर मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है. अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के मामले में अब उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 5 धाराओं में केस दर्ज किया गया है. जानिए क्या है पूरा मामला. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर मुंबई स्थित जलसा के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ा. बिग बी ने मरून कुर्ते में बाहर आकर अपने चाहने वालों का अभिवादन किया. उनके जन्मदिन पर फैंस ने फूलों, केक और पोस्टरों के साथ जश्न मनाया. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Copyright © 2026 Prabhat Khabar (NPHL)
लेखक के बारे में
आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।