इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी-2026) के तहत बुधवार को प्रवेश परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 17 जून को एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम तथा अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी, जिसमें करीब 14 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रयागराज में इसके लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बरेली, नई दिल्ली, भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरुवनंतपुरम में भी दोनों पालियों में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र लाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और तकनीकी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा में ऑनलाइन माध्यम से 6,330 तथा ऑफलाइन माध्यम से 8,283 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, 18 जून को पीजीएटी-प्रथम तथा एमकॉम प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इसमें ऑनलाइन 5,341 और ऑफलाइन 5,081 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
दूसरे दिन 86 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पीजीएटी-2026 के दूसरे दिन मंगलवार को 86 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पहली पाली में 1,612 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,382 उपस्थित रहे, जबकि 230 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 86 प्रतिशत दर्ज की गई। दूसरी पाली में 376 अभ्यर्थियों में से 330 ने परीक्षा दी और 46 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दूसरी पाली में उपस्थिति 88 प्रतिशत रही। दोनों पालियों में कुल मिलाकर लगभग 86 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play