'150 अमीर लोग देश चला रहे हैं…', दिल्ली चुनाव की अपनी पहली रैली में बोले राहुल गांधी – Aaj Tak

Feedback
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीलमपुर पहुंचे हैं. यह मुस्लिम बहुल मतदाताओं वाली सीट है. कांग्रेस नेता ने यहां अपने संबोधन में कहा कि नफरत को मुहब्बत से हराएंगे. राहुल गांधी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, हम इस संविधान की रक्षा करेंगे. बीजेपी के लोग आरएसएस के लोग इस संविधान को खत्म करने पर लगे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि 150 अमीर लोग देश चला रहे हैं.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आगे कहा, “ये (बीजेपी) भाई को भाई से लड़वाते हैं. अंबेडकर जी के संविधान पर रोज नरेंद्र मोदी बीजेपी अक्रमण करते हैं. मेरी और कांग्रेस की राजनीति में क्लियरिटी है. इस देश में मोहब्बत, नफरत को काटेगी. जब तक मैं जिंदा हूं, अगर किसी भी हिंदुस्तानी पर अक्रमण होगा तो वो किसी भी धर्म का हो जाती का हो मैं उसकी रक्षा करूंगा.”
अरविंद केजरीवाल पर राहुल गांधी का निशाना
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि क्या उन्होंने कभी अडानी के खिलाफ बोला है लेकिन मैं स्पष्टता के साथ बोलता हूं. हम देश को एक व्यापारी के भरोसे नहीं चलने देंगे. उन्होंने कहा कि जब मैं जाति जनगणना की बात करता हूं तो मुझे मोदी और केजरीवाल दोनों की तरफ से एक शब्द भी सुनाई नहीं देता. आप केजरीवाल से पूछिए कि क्या वह जाति जनगणना के साथ हैं.”
दिल्ली के सीलमपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत में विचारधाराओं की लड़ाई जारी है, बीजेपी लोगों को एक-दूसरे से लड़ाने की कोशिश कर रही है.
कांग्रेस का गढ़ रही है सीलमपुर सीट
सीलमपुर विधानसभा सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है. हालांकि, बीते कुछ चुनावों से देखा गया है कि मतदाताओं की पसंद में बदलाव आया है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी प्रमुख दावेदार के तौर पर उभरी है. राहुल गांधी के अपनी पहली रैली के लिए सीलमपुर क्षेत्र को चुनना पार्टी की खोई जमीन को वापस हासिल करने की नीतियों का हिस्सा हो सकता है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News