20 महीने की उम्र, 760 किलो वजन, पुष्कर मेले में छा गया 'काला बादल' भैंसा, सेल्फी के लिए उमड़ रहे लोग – News24 Hindi

Written By Shariqul Hoda
पुष्कर मेले में छाया 'काला बादल' नामक भैंसा (AI Image)
Kala Badal Buffalo: राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले में मध्य प्रदेश से पहुंचा एक बड़ा भैंसा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसका नाम ‘काला बादल’ है. भैंसे के मालिक शैलेंद्र चौधरी के मुताबिक महज 20 महीने की उम्र में इसका वजन 760 किलोग्राम है. मेले में आने वाले लोग इस भैंसे की भारी-भरकम कद-काठी देखकर हैरान हैं. इसे देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं. शैलेंद्र ने बताया कि ‘काला बादल’ का रंग बेहद गहरा काला और सुनहरा है. स्वभाव से भी ये काफी समझदार है. इन्हीं खूबियों को देखते हुए इसका ऐसा नाम रखा गया.
शैलेंद्र चौधरी के मुताबिक ‘काला बादल’ की मां की दूध देने की क्षमता भी शानदार रही है. दोनों वक्त का दूध मिलाकर उसकी क्षमता 25 लीटर बताई गई है. इस भैंसे की सबसे खास बात इसकी डाइट है. मालिक बताते हैं कि ये रोजाना करीब 35 लीटर दूध पीता है. इसकी खाने-पीने के इंतजाम का खास ख्याल रखा जाता है. शैलेंद्र का कहना है कि जिस तरह परिवार के सदस्य को भरपेट खाना खिलाया जाता है, उसी तरह इस भैंसे का भी पूरा ख्याल रखा जाता है. इसकी डाइट में भूसा, खल और हरा चारा जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थ शामिल हैं. इसके अलावा इसे मक्खन और सूखे मेवे भी खिलाए जाते हैं. मालिक का कहना है कि इसकी डाइट को लेकर उन्हें कोई चिंता नहीं रहती और इसके खाने-पीने में किसी तरह की कमी नहीं रखी जाती.
शैलेंद्र चौधरी का कहना है कि मेले में आने वाले लोगों से भैंसे को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. उसका विशाल शरीर और कम उम्र में इतना वजन लोगों को आकर्षित कर रहा है. यही वजह है कि पुष्कर मेले में काला बादल चर्चा का विषय बना हुआ है. पुष्कर मेले में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु काला बादल को करीब से देखने के लिए उत्साहित हैं. कई लोग इसके साथ तस्वीरें और सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं.
राजस्थान के अजमेर जिले में लगने वाला पुष्कर मेला देश के प्रसिद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक मेलों में शामिल है. ये मेला ऊंटों और जानवरों की खरीद-बिक्री, लोक संगीत, नृत्य और राजस्थानी परंपराओं के लिए मशहूर है. यहां ऊंटों की दौड़, सजावट प्रतियोगिता, मूंछ प्रतियोगिता, पगड़ी बांधने और पारंपरिक ग्रामीण खेलों का आयोजन होता है. धार्मिक नजरिए से भी इसका खास महत्व है. कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु पुष्कर सरोवर में पवित्र स्नान करते हैं और ब्रह्मा मंदिर में दर्शन करते हैं. इस साल पुष्कर मेला 17 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित हो रहा है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News