Bareily News: आंवला। नगर के घनश्याम पैलेस के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को आचार्य सुशील मिश्र ने गोवर्धन लीला और रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई। कथा सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पूरा पंडाल गोवर्धन महाराज की जय और राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। कथा व्यास ने बताया कि जब इंद्र के प्रकोप से ब्रज में मूसलाधार बारिश होने लगी, तो भगवान श्री कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। सात दिन तक भगवान ने पर्वत को उठाए रखा। इस लीला से भगवान ने संदेश दिया कि अहंकार का नाश होता है और भक्ति की हमेशा जीत होती है।
गोवर्धन लीला के प्रसंग पर श्रृद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की। इसके बाद आचार्य जी ने रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी जी ने भगवान श्री कृष्ण को पत्र लिखकर अपनी व्यथा बताई और भगवान ने उन्हें लाकर विवाह किया। इस कथा को सुनकर श्रृद्धालुओं ने खुशियां मनाईं। पंडाल में विवाह जैसा माहौल बन गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। उन्होंने कहा कि भगवान की हर लीला में भक्तों के कल्याण का संदेश छिपा है। जो भक्त सच्चे मन से भगवान को याद करता है, भगवान उसकी रक्षा करते हैं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रृद्धालुओं ने झूम-झूमकर भजनों पर नृत्य किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play