भारतीयों से ठगी कर क्रिप्टो से कमा रहा था यूक्रेनी ठग, इंटरपोल के जरिए रोमानिया – ABP News

निवेश पर हर सप्ताह 6 से 11 फीसदी तक मुनाफे का लालच देकर भारत में लोगों से ठगी करने के वाले यूक्रेन के वांटेड नागरिक ओलेक्सांद्र जापिचेंको (Oleksandr Zapichenko) को भारत लाया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी जापिचेंको को सीबीआई ने इंटरपोल और भारतीय एजेंसियों के सहयोग से रोमानिया से प्रत्यर्पित कराया है. वह 17 नवंबर को मुंबई पहुंचा.
ईडी ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ PMLA के तहत मामला दर्ज किया था. जांच में सामने आया कि आरोपी एक मल्टी लेवल मार्केटिंग आधारित पोंजी स्कीम से जुड़ा था. इस स्कीम के जरिए निवेशकों को हर सप्ताह 6 से 11 फीसदी तक रिटर्न देने का झांसा दिया जाता था. इस लालच में बड़ी संख्या में लोगों से नकद रकम जुटाई गई.
निवेशकों से जमा नकदी को क्रिप्टोकरेंसी में बदल रहा था आरोपी
जांच एजेंसियों के मुताबिक, संबंधित कंपनी ने भारतीय रिजर्व बैंक की जरूरी मंजूरी लिए बिना निवेशकों से भारी मात्रा में नकदी इकट्ठा की थी. बाद में इस रकम को हवाला के अलग-अलग नेटवर्क के जरिए इधर-उधर भेजा गया और फिर उससे USDT नाम की क्रिप्टोकरेंसी खरीदी गई.
जापिचेंको की भूमिका निवेशकों से जमा नकदी को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने में सामने आई है. आरोप है कि वह बड़े पैमाने पर नकदी के लेनदेन की व्यवस्था करने और उसे अंजाम देने में सीधे शामिल था. इसी आधार पर जांच एजेंसियां उसे कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की अहम कड़ी मान रही हैं.
इंटरपोल ने जारी किया था रेड नोटिस
ईडी के अनुरोध पर सीबीआई के इंटरपोल डिवीजन ने आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी कराया था. इसके बाद उसकी लोकेशन रोमानिया में मिली और वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. भारत की ओर से उसके प्रत्यर्पण की मांग की गई थी. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोमानिया ने उसे भारत को सौंपने की मंजूरी दे दी.
इसके बाद ईडी की एक टीम रोमानिया पहुंची और आरोपी को भारतीय टीम के हवाले किया गया. ईडी की टीम उसे लेकर 17 नवंबर को मुंबई पहुंची.
सीबीआई ने बताया कि भारत में इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के तौर पर वह विदेश में छिपे वांछित अपराधियों को वापस लाने के लिए विभिन्न जांच एजेंसियों के साथ समन्वय करती है. इस काम में भारतपोल (BHARATPOL) के जरिए भी मदद ली जाती है. सीबीआई के मुताबिक, वर्ष 2019 से अब तक इंटरपोल के माध्यम से समन्वय कर 280 से ज्यादा वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया जा चुका है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News