28 मई 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव (Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar) LIVE: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी SIT अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश करेगी।
केंद्र सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, 15 जुलाई के बाद शुरू होने वाले मानसून सत्र में यह प्रस्ताव लाया जा सकता है।
पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में 26 मई को गिरफ्तार CRPF जवान मोतीराम जाट को लेकर नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, मोतीराम की तैनाती पहलगाम में थी और आतंकी हमले से ठीक 6 दिन पहले यहां से उसका ट्रांसफर हुआ था।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इंडोनेशिया जाएंगे। जहां वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात करेंगे।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि देश में जून में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान देश भर में वर्षा 165.4 मिमी की दीर्घकालिक औसत से 108 फीसद से अधिक होने का अनुमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जून में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है, जो 165.4 मिमी के दीर्घकालिक औसत से 108% से अधिक हो सकती है। तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है, खासकर उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर को छोड़कर। मानसून 24 मई को केरल पहुंचा, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन था।