शारदीय नवरात्र के अवसर पर कसडोल नगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से चैतन्य झांकी सजाई गई है। झांकी में तीन बहनें देवी स्वरूप धारण कर पूरी एकाग्रता के साथ स्थिर मुद्रा में साधना का प्रदर्शन कर रही हैं। इसे देखने के लिए कसडोल सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
चैतन्य झांकी का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। देवी स्वरूप में बहनों की साधना, एकाग्रता और शांत मुद्रा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नवरात्र के दौरान इस आयोजन से नगर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में रूपसिंग, वीरसिंग, गोरेलाल पैकरा, संतोष कुमार वर्मा, मिलु पैकरा, आत्मराम साहू और कैलाश तलरेजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके सीता दीदी ने बताया कि 22 से 28 अक्टूबर तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.