31 साल के इस चेन्नई बॉय ने रचा इतिहास, बना भारत का सबसे कम उम्र का अरबपति – Hindustan

एआई कंपनी पर्प्लेक्सिटी के को-फाउंडर और सीईओ अरविंद श्रीनिवास भारत की 2025 की एम3एम हुरुन रिच लिस्ट में सबसे कम उम्र के अरबपति बनकर उभरे हैं। चेन्नई के रहने वाले 31 वर्षीय अरविंद की कुल संपत्ति 21,190 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनकी यह सफलता देश में डीप-टेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।
अरविंद का जन्म 7 जून, 1994 को चेन्नई में हुआ था और उनकी रुचि बचपन से ही विज्ञान में थी। उन्होंने आईआईटी मद्रास से पढ़ाई की और फिर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की।
पढ़ाई के बाद उन्होंने ओपनएआई, डीपमाइंड और गूगल जैसी दुनिया की शीर्ष एआई कंपनियों में काम करके मूल्यवान अनुभव हासिल किया। उन्होंने डॉल-ई 2 जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया है।
अगस्त 2022 में, उन्होंने दो अन्य साझेदारों के साथ मिलकर पर्प्लेक्सिटी एआई की स्थापना की। यह एक एआई-पावर्ड सर्च इंजन है जो गूगल जैसे पारंपरिक सर्च इंजनों से अलग, सीधे और सटीक जवाब देता है। इस कंपनी ने दुनिया भर में तेजी से लोकप्रियता हासिल की और जेफ बेजोस जैसे निवेशकों का समर्थन भी मिला।
हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस साल 358 अरबपति हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है। इन सभी अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गई है, जो देश की कुल जीडीपी का लगभग आधा है। पिछले दो सालों में, भारत में हर हफ्ते एक नया अरबपति बना है।
सबसे अमीर: मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने 9.55 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ फिर से पहला स्थान हासिल किया है।
सबसे अमीर महिला: एचसीएल की रोशनी नादर मल्होत्रा 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ टॉप-3 में पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं।
अन्य युवा उद्यमी: जेप्टो के सह-संस्थापक कैव्य वोहरा (22 वर्ष) और आदित पालिचा (23 वर्ष) भी सूची में शामिल अन्य युवा अरबपति हैं।
इस सूची की एक खास बात यह है कि इसमें शामिल 66% लोग सेल्फ मेड अरबपति हैं। यानी उन्होंने अपनी संपत्ति विरासत में नहीं, बल्कि खुद अपने व्यवसाय बनाकर कमाई है। नए लोगों में तो यह आंकड़ा 74% तक पहुंच गया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी पहली बार 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस बिलेनियर लिस्ट में शामिल हुए हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News