35 महीने से जो बोझ लिए घूम रही है टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया में उसे उतारने का वक्त आ गया, 1082 दिन बाद… – TV9 Bharatvarsh

टीम इंडिया जहां हुई थी शर्मिंदा, 1082 दिन बाद वहीं गाड़ती दिख सकती है जीत का झंडा. कहते हैं दुनिया गोल है. तो समझ लीजिए की उसी तर्ज पर टीम इंडिया के पास मौका चलकर आया है. भारतीय टीम फिर से ऑस्ट्रेलिया के उसी शहर में, उसी मैदान पर है, जहां 35 महीने पहले मिले भारी बोझ से वो आज भी लदी है. अब उस बोझ को उतारने का वक्त आ गया है. खेल उसी गुलाबी गेंद से है, जिसके प्रहार और टीम इंडिया के 36 के आंकड़े के बीच एडिलेड में तगड़ा कनेक्शन है.
एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार पिंक बॉल टेस्ट खेलने के लिए आमने सामने होंगे. इन दो टीमों के बीच पहला मैच यहां साल 2020 के दिसंबर में खेला गया था, जिसमें भारत को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन, टीम इंडिया की हार और उस मैच के तीसरे दिन ही खत्म होने से भी ज्यादा उसकी चर्चा इस बात को लेकर हुई थी कि भारतीय टीम उसमें सिर्फ 36 रन पर ढेर हुई थी.
दिसंबर 2020 में खेले टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत की दूसरी पारी सिर्फ 36 रन पर सिमटकर रह गई थी, जो कि टेस्ट क्रिकेट में उसका सबसे छोटा स्कोर है. 36 पर ऑल आउट होने के बाद टीम इंडिया की काफी भद पिटी थी. आगे चलकर भारत ने 4 टेस्ट मैचों की वो सीरीज 2-1 से जरूर जीती मगर 35 महीने पहले खेले मैच में मिले उस 36 रन का बोझ भारतीय क्रिकेट के सीने पर आज भी भारी है.
एडिलेड में 6 दिसंबर 2024 से टीम इंडिया फिर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में आमने-सामने होगी. जाहिर है, 1083 दिन पहले घटी 36 रन पर ऑल आउट वाली उस घटना की याद भी फिर से ताजा होगी, जिसका भारतीय टीम के पास हिसाब बराबर करने का पूरा मौका होगा. रोहित एंड कंपनी ऐसा एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया का इतिहास पलटते हुए कर सकती है.
ऑस्ट्रेलिया अब तक सबसे ज्यादा 12 पिंक बॉल टेस्ट खेलने वाली टीम है. इसमें 7 पिंक बॉल टेस्ट उसने एडिलेड में खेले हैं. और, बड़ी बात ये है कि सभी 7 मैचों में उसने जीत भी दर्ज की है. मतलब उसकी जीत का रिकॉर्ड एडिलेड में खेले पिंक बॉल टेस्ट में 100 फीसद का है. ऐसे में भारत अगर इस बार ऑस्ट्रेलिया को हराता है तो ना सिर्फ वो एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली पहली टीम बन जाएगी बल्कि पिछले पिंक बॉल टेस्ट में मिली शर्मिंदगी का उसका बदला भी पूरा हो जाएगा.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News