—विज्ञापन—
Yash Dayal: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज यश दयाल पर कुछ दिनों पहले एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी। जिसके कारण ही दयाल पर जल्द ही गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। हालांकि अब इस उभरते हुए तेज गेंदबाज को बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस खिलाड़ी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
महिला ने यश दयाल पर 5 वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। जिसके कारण ही दयाल मुश्किल में फंस गए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अनिल कुमार-एक्स की बेंच ने आरसीबी के स्टार खिलाड़ी को राहत देते हुए कहा, ‘आपको 1 दिन, 2 दिन, 3 दिन तक मूर्ख बनाया जा सकता था… लेकिन 5 साल… आप 5 साल के लिए रिश्ते में प्रवेश कर रहे हैं… किसी को 5 साल तक मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है।’ इसी के साथ उन्होंने दयाल की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी है। हालांकि इस मामले में अभी भी गाजियाबाद की पुलिस जांच कर रही है।
STORY | HC stays arrest of cricketer Yash Dayal in alleged sexual exploitation case
READ: https://t.co/4IosNYBeOU pic.twitter.com/GNLUC1hOUf
— Press Trust of India (@PTI_News) July 15, 2025
गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में 6 जुलाई को यश दयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इसी मामले में गिरफ्तारी से राहत के लिए यश दयाल हाईकोर्ट पहुंचे थे। जहां पर वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी , अधिवक्ता गौरव त्रिपाठी और रघुवंश मिश्रा ने उनका पक्ष जज के सामने पेश किया। एफआईआर के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण करते रहे। शादी की बात इस बीच वो बार-बार टालते रहे। इस बीच महिला को पता चला कि यश के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध हैं।
ये भी पढ़ें: LA Olympics 2028 का शेड्यूल हुआ जारी, इस दिन से शुरू होगा मुकाबला, भारतीय टीम पर होगीं सबकी नजरें
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in