500 साल से खड़ी थी चट्टान, एक तूफान में समुद्र में समा गई, हवाई का मशहूर सी आर्क खत्म – Aaj Tak

Feedback
करीब 500 साल से हवाई के समुद्र किनारे खड़ी मशहूर होलेई सी आर्क अब नहीं रही. अमेरिका के हवाई में मौजूद हवाई वॉल्केनोज नेशनल पार्क की यह चट्टान ट्रॉपिकल स्टॉर्म नोलो के दौरान टूटकर प्रशांत महासागर में गिर गई. पार्क अधिकारियों ने 27 सितंबर तक इसके पूरी तरह गायब होने की पुष्टि की. यह चट्टान कई साल से समुद्री लहरों, भूकंप और दरारों के कारण कमजोर हो रही थी.
होलेई सी आर्क बेसाल्ट चट्टान से बनी थी. यह इलाका ज्वालामुखी से बनी चट्टानों के लिए जाना जाता है. समुद्र की लहरें लगातार इस चट्टान से टकराती थीं. इससे इसका कुछ हिस्सा धीरे-धीरे टूटता रहा. 2018 में किलाउए इलाके में आए भूकंपों के बाद भी चट्टानों पर असर पड़ा. 2020 में होलेई सी आर्क में बड़ी दरारें दिखीं. 2022 में तेज समुद्री लहरों से इसे और नुकसान पहुंचा.
यह भी पढ़ें: सुपर अल-नीनो से तपेगा अफ्रीका! नाइजीरिया में 31,400 मौतों का अनुमान, 4 देशों पर सबसे बड़ा खतरा
Hawaii Hōlei Sea Arch
लहरों से लगातार कमजोर हो रही थी
समुद्र की लहरें जब लंबे समय तक चट्टानों से टकराती हैं तो चट्टान धीरे-धीरे टूटने लगती है. इसे समुद्री कटाव कहा जाता है. होलेई सी आर्क के साथ भी यही हुआ. लहरों के साथ भूकंप और मौसम का असर भी इस पर पड़ता रहा. 2018 के भूकंप के बाद चट्टान कमजोर हुई. 2020 में इसमें दरारें आईं और 2022 में तेज लहरों से नुकसान और बढ़ गया. इसके बाद ट्रॉपिकल स्टॉर्म नोलो के दौरान चट्टान का बचा हुआ कमजोर हिस्सा भी टूट गया.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की 13 झीलों पर मंडरा रहा GLOF का खतरा, वसुंधरा ताल से शुरू हुई 24 घंटे निगरानी
27 सितंबर तक पूरी तरह गायब
पार्क अधिकारियों के मुताबिक 27 सितंबर तक होलेई सी आर्क पूरी तरह गिर चुकी थी. अधिकारियों ने लोगों को आसपास की कमजोर चट्टानों से दूर रहने को कहा है. यहां अचानक चट्टान गिरने और समुद्र में बह जाने का खतरा हो सकता है.
Hawaii Hōlei Sea Arch
होलेई सी आर्क के गिरने के बाद इसकी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं. पार्क रेंजर्स के मुताबिक हवाई का समुद्री किनारा लगातार बदलता रहता है. पुरानी चट्टानें टूटती हैं और समुद्र की लहरों से समय के साथ नई चट्टानी आकृतियां भी बन सकती हैं. इसलिए इस तरह की चट्टानों का टूटना प्राकृतिक बदलाव का हिस्सा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News