Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र के समसाबाद गांव के पास मझुई नदी में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद शनिवार को उतराया हुआ शव मिला। एनडीआरएफ की टीम किशोर को तलाश रही थी। किशोर का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव निवासी 14 वर्षीय प्रियांशु पुत्र पप्पू गौतम अपने साथियों के साथ क्षेत्र के दूबे का पूरा गांव के पास मझुई नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद से प्रियांशु की तलाश की जा रही थी। एनडीआरएफ की टीम ने भी नदी मेें तलाश की।
शनिवार की सुबह घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर नदी में उतराया हुआ शव मिला।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play