55% चढ़ने वाला है यह शेयर, सालभर से रेंग रहा था भाव, दिग्गज निवेशक के पास भी 43 लाख शेयर – Hindustan

Nazara Technologies Share: गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म नाजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर साल 2025 में अब तक बाजार में ज्यादा हलचल नहीं दिखा पाए हैं। मंगलवार को बीएसई पर इसके शेयर करीब 3% चढ़कर 262.30 रुपये पर कारोबार करते दिखे। दिलचस्प बात यह है कि 1 जनवरी 2025 से अब तक शेयर लगभग सपाट ही रहा है और इसमें सिर्फ 0.48% की गिरावट दर्ज की गई है। यानी निवेशकों को अब तक कोई बड़ा रिटर्न नहीं मिला, लेकिन ब्रोकरेज फर्म चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि आने वाले समय में तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। बता दें कि नए शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक मधुसूदन मुरलीधर केला के पास कंपनी के 43,85,220 शेयर हैं। यह 1.18 फीसदी स्टेक के बराबर है। बता दें कि मार्च तिमाही तक रेखा झुनझुनवाला के पास भी कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी थी, लेकिन उन्होंने अपनी हिस्सेदारी बेच दी है।
चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने नाजारा टेक्नोलॉजीज पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 390 रुपये तय किया है। मौजूदा भाव से यह करीब 55% की तेजी का इशारा करता है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी अब एक ज्यादा साफ और मजबूत ग्रोथ फेज में प्रवेश कर चुकी है। नाजारा ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो को रीसेट किया है, जिसमें Nodwin को डी-सब्सिडियरी बनाना और PokerBaazi व Freaks4U में पहले ही नुकसान को बही-खातों में शामिल करना शामिल है। इससे बैलेंस शीट साफ हुई है और भविष्य की कमाई ज्यादा भरोसेमंद बन गई है।
ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, अब नाजारा का फोकस पूरी तरह कोर गेमिंग बिजनेस पर है, जहां आने वाले समय में 20 से 25 फीसदी तक EBITDA मार्जिन मिलने की उम्मीद है। चॉइस इंस्टीट्यूशनल का कहना है कि बिजनेस मॉडल अब पहले से ज्यादा सरल और मजबूत हो गया है। बेहतर LiveOps, मजबूत IP मोनेटाइजेशन और इंटरनेशनल मार्केट से बढ़ती कमाई कंपनी को सपोर्ट कर रही है। खास बात यह है कि अब कंपनी की ग्रोथ ज्यादा स्थायी और अनुमान लगाने लायक हो गई है।
वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में नाजारा के नतीजे भी काफी मजबूत रहे। कंपनी की रेवेन्यू 65% बढ़कर 530 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि EBITDA में 146% की जबरदस्त उछाल के साथ यह 62 करोड़ रुपये हो गया। ब्रोकरेज के मुताबिक, यह सुधार ‘Enter Magic’ ब्रांड रिफ्रेश और AI आधारित नए गेमिंग एक्सपीरियंस की वजह से आया है। आगे चलकर कंपनी अमेरिका और यूके जैसे बड़े बाजारों में ग्लोबल गेमिंग IPs के जरिए विस्तार पर फोकस कर रही है। फिलहाल नाजारा की 90% से ज्यादा कमाई विदेशों से आ रही है, जो इसके ग्लोबल ग्रोथ प्लान को मजबूत बनाती है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News