6,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन इस दिन आएगा, लॉन्च से पहले ही कीमत आई सामने – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन 21 मई को भारत में लॉन्च होने वाला है, जिसकी संभावित कीमत 9,000 रुपये से शुरू हो सकती है। इसमें 6.75-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, U …और पढ़ें
6,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन इस दिन आएगा, लॉन्च से पहले ही कीमत आई सामने 
HMD Vibe 2 5G भारत में 21 मई को लॉन्च।
संभावित कीमत 9,000 रुपये से शुरू, 6,000mAh बैटरी।
IP64 रेटिंग, 50MP कैमरा, Unisoc T8200 चिपसेट।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप काफी समय से ₹10,000 से ₹15,000 के बजट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन का वेट कर सकते हैं जो 21 मई को भारत में लॉन्च होने वाला है। शुरुआती जानकारी से फोन के कुछ फीचर्स सामने आए हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट्स में डिवाइस की कीमत का भी खुलासा हुआ है।
फोन का डिजाइन भी एक ऑफिशियल टीजर में दिखाया गया है, जिसके साथ हार्डवेयर से जुड़ी कुछ डिटेल्स की झलक मिलती है। हालांकि, आगे बढ़ने से पहले, आइए सबसे पहले फोन की कीमत से जुड़ी डिटेल्स पर नजर डालते हैं। इसके बाद, हम डिवाइस के इंटरनल फीचर्स के बारे में जानेंगे…
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि HMD भारत के लिए Vibe 2 5G के तीन वेरिएंट पेश कर सकता है। जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत लगभग 9 हजार रुपये होने की उम्मीद है। जबकि इसके 4GB/128GB वाले मॉडल की कीमत लगभग 10 हजार रुपये होने की उम्मीद है, जबकि डिवाइस के 6GB/128GB वाले मॉडल की कीमत लगभग 11 हजार रुपये हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में HD+ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच की LCD स्क्रीन मिल सकती है। वहीं, कंपनी का कहना है कि Vibe 2 5G में IP64 रेटिंग मिलेगी, जिसका मतलब है कि ये फोन धूल और पानी की हल्की बूंदों से सुरक्षित रहेगा। रिपोर्ट्स से ये भी पता चलता है कि फोन में Unisoc T8200 चिपसेट मिल सकता है, जो एंट्री-लेवल 5G फोन के लिए है।
फोटोग्राफी के लिए Vibe 2 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने वाला है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया जा सकता है। यानी फोन में एक बेसिक डुअल-कैमरा सेटअप मिल सकता है, जो कि एडवांस्ड फोटोग्राफी के बजाय रोजाना के इस्तेमाल पर ज्यादा फोकस करता है। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बैटरी, 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Vivo का 6,500mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News