—विज्ञापन—
WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. वीकली शोज में इसका बिल्डअप हो रहा है. आप सभी जानते हैं कि हर साल WrestleMania से पहले हॉल ऑफ सेरेमनी का आयोजन होता है. कुछ दिग्गजों को हॉल ऑफ फेम में शामिल कर बड़ा सम्मान दिया जाता है. 2026 के हॉल ऑफ फेम का आयोजन 17 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. WWE ने इस बार सात दिग्गजों को लिस्ट में शामिल किया है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.
विंस मैकमैहन की बेटी और ट्रिपल एच की पत्नी स्टेफनी मैकमैहन हैं. स्टेफनी ने WWE में खूब काम किया है. वो कई बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा रही हैं. वो चीफ ब्रांड ऑफिसर भी रह चुकी हैं. उन्हें WWE द्वारा 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा.
एजे स्टाइल्स ने 2026 के रॉयल रंबल में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. उन्हें गुंथर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. बाद में एक Raw के एपिसोड में उन्हें सम्मान दिया गया. वहां पर द अंडरटेकर ने आकर कहा कि स्टाइल्स को 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा.
इस खतरनाक ग्रुप में एक्स और स्मैश रेसलर ने काम किया था. इन दोनों की जोड़ी को खूब सफलता मिली. दोनों स्टार्स तीन बार के और सबसे लंबे समय तक राज करने वाले WWF टैग टीम चैंपियन रहे थे. इन्हें भी 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा.
डेनिस रोडमैन का NBA की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. वो पांच बार NBA रह चुके हैं. इसके अलावा World Championship Wrestling में रेसलिंग भी कर चुके हैं. 2026 के हॉल ऑफ फेम में उन्हें भी इंडक्ट किया जाएगा.
सिड का भी रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. वो दो बार WWF चैंपियन, दो बार WCW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन और एक बार WCW यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रहे हैं. उन्हें भी 2026 के हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट किया जाएगा.
बैड न्यूज ब्राउन को भी 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. ट्रिपल एच ने इसका ऐलान किया था. ब्राउन ने भी अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर चुके हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in