8वें वेतन आयोग में इस पैटर्न पर बढ़ेगी सैलरी, 1 जनवरी से होगा लागू – Hindustan

8th Pay Commission: केंद्र सरकार में जब भी नया वेतन आयोग बनता है, तो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सबसे बड़ी नजर इस बात पर होती है कि उनकी सैलरी या पेंशन कितनी बढ़ेगी। आमतौर पर हर 10 साल में बनने वाला वेतन आयोग वेतन ढांचे, भत्तों और पेंशन की समीक्षा करता है। अब जब 8वां वेतन आयोग सामने है, तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बार फिर अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि असली फायदा कितना होगा, यह सरकार द्वारा तय किए जाने वाले “फिटमेंट फैक्टर” पर निर्भर करेगा, जिसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है।
फिटमेंट फैक्टर दरअसल एक ऐसा गुणांक होता है, जिसके जरिए मौजूदा बेसिक सैलरी या पेंशन को बढ़ाया जाता है। नई वेतन संरचना तय करने में यह सबसे अहम भूमिका निभाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर तय करते समय महंगाई, सरकारी खजाने की स्थिति, कर्मचारियों की जरूरतें और आर्थिक हालात जैसे कई पहलुओं को देखा जाता है। यही कारण है कि हर वेतन आयोग में यह फैक्टर अलग-अलग रहा है और उसी के अनुसार सैलरी में बढ़ोतरी हुई है।
अगर पिछले वेतन आयोगों की बात करें तो 6वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.92 था। इसके चलते न्यूनतम बेसिक सैलरी 3,200 रुपये से बढ़कर 7,440 रुपये हो गई थी, जबकि अधिकतम बेसिक सैलरी 30,000 रुपये से बढ़कर 90,000 रुपये तक पहुंच गई। वहीं 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा फायदा मिला। इस दौरान न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,440 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गई और अधिकतम सैलरी 90,000 रुपये से सीधे 2.50 लाख रुपये तक पहुंच गई।
अब 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा तेज है। जानकारों का मानना है कि इसका फिटमेंट फैक्टर 1.8 से लेकर 2.86 के बीच हो सकता है। अगर उदाहरण के तौर पर इसे 2.15 मान लिया जाए, तो 18,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी की नई बेसिक सैलरी 38,700 रुपये हो सकती है। यानी सैलरी में सीधी और बड़ी बढ़ोतरी। इसी तरह पेंशनर्स की पेंशन भी उसी अनुपात में बढ़ेगी और एरियर का फायदा भी मिल सकता है। हालांकि अंतिम तस्वीर सरकार के फैसले के बाद ही साफ होगी, लेकिन फिलहाल उम्मीदें काफी ऊंची हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News