नए साल में बदलेगा ब्रह्मांड का मंत्रिमंडल; राजा की कुर्सी देवगुरु बृहस्पति को मिलेगी, चंद्रमा को तीन मंत्रा… – Dainik Bhaskar

ग्रह नक्षत्र
राज्य सरकार का मंत्रिमंडल तो ना जाने कब बदलेगा, लेकिन नये साल में ब्रह्मांड का मंत्रिमंडल जरूर बदलने जा रहा है। मंत्रिमंडल के साथ ही ग्रहों का स्थान भी बदल जाएगा और उनका काम भी। ग्रहों के बदलने से प्रत्येक राशि पर अच्छा-बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा।
ब्रह्मांड का मंत्रिमंडल आगामी 19 मार्च से प्रभावी रहेगा। नए संवत्सर में राजा की गद्दी देवगुरु बृहस्पति को मिलने जा रही है। वहीं, चंद्रमा को तीन मंत्रालय मिलेंगे और मंगल को सिर्फ मंत्री के पद से संतोष करना पड़ेगा, जबकि सूर्य और शुक्र को कोई भी जिम्मेदारी नहीं मिलेगी। ज्योतिषाचार्यों की माने तो बृहस्पति के राजा बनने और वित्त, कृषि व पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी भी मिलने के चलते नये व्यापारिक मार्ग खुलेंगे। बारिश तय समय पर होने से फसल अच्छी रहेगी। हालांकि साइबर ठगी की घटनाओं का ट्रेंड बदलेगा।
बंशीधर ज्योतिष पंचांग के ज्योतिषाचार्य दामोदर शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्रा से रोद्र नाम का संवत्सर आएगा, जिसकी वजह से सत्ता में बैठे लोगों में दंभ की वृद्धि होगी। हालांकि बृहस्पति को आम आदमी के लिए फायदेमंद रहेगा। खास बात यह भी है कि चंद्रमा को इस बार जलदाय, वन व पर्यावरण तथा गृह मंत्रालय का जिम्मा रहेगा। इसकी वजह से बारिश तय समय पर होगी और फसल भी अच्छी होने के संकेत मिल रहे हैं। इस बार सूर्य व शुक्र को कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी गई है। वहीं, मंगल गृह को भी सिर्फ मंत्री का पद मिला है, जिसकी वजह से अगले साल में आगजनी व दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। हालांकि बृहस्पति राजा तो होंगे, लेकिन वे इस बार अतिचारी गति से संचरण करेंगे, जिसकी वजह से कुछ जगहों पर प्राकृतिक प्रकोप व भूकंप की घटनाएं हो सकती हैं।
मंत्रिमंडल इस प्रकार रहेगा
{ राजा बृहस्पति
{ कृषिमंत्री (सश्येष) बृहस्पति को खरीफ की फसल का स्वामी कहा जाता है
{ खाद्य मंत्री (धान्येश) बुध
{ जलदाय मंत्री (मेघेश) चंद्रमा
{ उद्योग व खनिज मंत्री (रसेश) शनि
{ पेट्रोलियम मंत्री (नीरसेश) बृहस्पति
{ वन व पर्यावरण मंत्री (फलेश) चंद्रमा
{ वित्तमंत्री(धनेश) बृहस्पति
{ गृहमंत्री (दुर्गेश) चंद्रमा
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News