95 गुना सब्सक्राइब हुआ यह IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा 18% का फायदा, 26 अगस्त निवेशकों के लिए बड़ा दिन – Hindustan

IPO News: यह हफ्ता कई कंपनियों के आईपीओ की वजह से काफी हलचल भरा रहा है। अगले हफ्ते अब इनमें से कई कंपनियों की लिस्टिंग प्रस्तावित है। उसमें से पटेल रिटेल आईपीओ (Patel Retail IPO) एक है। इस कंपनी के आईपीओ को 95 गुना सब्सक्राइब किया गया है। आइए जानते हैं ग्रे मार्केट में क्या स्थिति है इस कंपनी की?
3 दिन के ओपनिंग के दौरान इस आईपीओ को 95 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 42.55 गुना सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, क्यूआईबी कैटगरी में यह आईपीओ 272.14 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, एनआईआई कैटगरी में 108.11 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। बता दें, यह आईपीओ 19 अगस्त को ओपन हुआ था। निवेशकों के पास 21 अगस्त तक इस आईपीओ पर दांव लगाने का मौका था।
एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 18 अगस्त को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 43.46 करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें, इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 237 रुपये से 255 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी ने 58 शेयरों का एक लॉट बनाया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 13,746 रुपये का दांव लगाना होगा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 20 रुपये की छूट दी है।
इस कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग 26 अगस्त को प्रस्तावित है।
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 47 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब कंपनी लिस्टिंग के दिन निवेशकों को 18 प्रतिशत से अधिक का फायदा दे सकती है। बता दें, कंपनी के आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 50 रुपये रहा है। इस लेवल पर आखिरी बार कंपनी का आईपीओ का ग्रे मार्केट में 21 अगस्त को था।
कंपनी के आईपीओ का साइज 242.76 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 85 लाख फ्रेश शेयर जारी किए हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News