समंदर में चीन-PAK के खिलाफ इंडिया का फर्स्ट डेटरेंस होगा न्यूक्लियर सबमरीन 'INS अरिदमन', जानिए ताकत – AajTak

Feedback
भारतीय नौसेना अपने रणनीतिक ताकत को और मजबूत करने जा रही है. खबर है कि इस साल के अंत तक नौसेना अपनी तीसरी न्यूक्लियर-पावर्ड बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) ‘INS अरिदमन’ (S4) को कमीशन करने वाली है. यह कदम भारत की समुद्री सुरक्षा और न्यूक्लियर ट्रायड को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. आइए, समझते हैं कि INS अरिदमन क्या है? यह क्यों खास है? इससे भारत को क्या फायदा होगा? 
INS अरिदमन क्या है?
INS अरिदमन एक उन्नत न्यूक्लियर-पावर्ड बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) है, जो अरिहंत-क्लास का हिस्सा है. इसे ‘S4’ कोडनेम के साथ विकसित किया गया है. यह भारत की पहली दो पनडुब्बियों, INS अरिहंत और INS अरिघाट से थोड़ा बड़ा और उन्नत है.
यह भी पढ़ें: क्या ट्रंप के गोल्डन डोम की तरह होगा पीएम मोदी का राष्ट्रीय सुरक्षा कवच ‘सुदर्शन चक्र’? कितना अहम है ये फैसला
इसकी लंबाई करीब 125 मीटर और वजन 7,000 टन है, जो इसे पहले मॉडलों से 1000 टन ज्यादा भारी बनाता है. यह पनडुब्बी भारतीय नौसेना के एडवांस्ड तकनीक वाहन (ATV) प्रोजेक्ट के तहत विशाखापत्तनम में बनाई गई है. (नीचे दिखाया गया वीडियो आईएनएस अरिघाट का है)
यह क्यों खास है?
यह भी पढ़ें: 144 मिसाइलों से लैस विध्वंसक बर्बाद कर देगा दुश्मन की नेवी… क्यों खास है भारत का ‘प्रोजेक्ट 18’
भारत को क्या फायदा होगा?
INS Aridhaman Indian Navy
निर्माण और परीक्षण
INS अरिदमन का निर्माण 2021 में शुरू हुआ था. पिछले कुछ सालों से इसके समुद्री परीक्षण चल रहे हैं. इन परीक्षणों में इसकी गति, हथियार प्रणाली और चुपके की क्षमता को परखा गया है. अब ज्यादातर परीक्षण पूरे हो चुके हैं. यह 2025 के अंत तक नौसेना में शामिल हो सकती है.
क्षेत्रीय चुनौतियां
चीन की नौसेना अपने जिन-क्लास SSBN और लंबी रेंज वाली मिसाइलों के साथ हिंद महासागर में बढ़ रही है. वहीं, पाकिस्तान भी चीनी मदद से अपनी पनडुब्बी शक्ति बढ़ा रहा है. ऐसे में INS अरिदमन भारत के लिए एक जरूरी जवाब है. आने वाले समय में S5-क्लास जैसी और बड़ी पनडुब्बियां भी बनाई जा रही हैं, जो 13000 टन की होंगी और 5000-8000 किमी रेंज की मिसाइलें ले सकेंगी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News