Delhi CM Rekha Gupta Attacked Live: CM रेखा गुप्ता पर हमले का मामला, पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया – ABP News

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सीएम आवास पर जनसुनवाई में जनता के बीच मौजूद थीं. इसी दौरान उनपर राजेश भाई खिमजी नाम के शख्स ने हमला कर दिया. चश्मदीद का दावा है कि सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा गया है. हालांकि, बीजेपी ने इस दावे को खारिज किया है. पुलिस ने तुरंत ही हमलावर को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने लेकर गई.
आरोपी का नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया जा रहा है, जो 41 साल का है. वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है. इस हमले के पीछे उसकी क्या मंशा थी, अब तक यह सामने नहीं आया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. 
बढ़ाई जाएगी सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा
दिल्ली पुलिस ने सीएम की सिक्योरिटी को लेकर कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक कैसे हो गई. एक कंप्लीट रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके बाद सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है.
दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये एक सुनियोजित साजिश थी या फिर अचानक किया गया हमला. अगर ये सुनियोजित साजिश थी तो आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे. किसने पूरी साजिश रची, इसका पता लगाया जा रहा है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की टाइमलाइन
दिल्ली मुख्यमंत्री के राजनिवास मार्ग स्थित कैंप ऑफिस में हर बुधवार जनसुनवाई की जाती हैं. सुबह 7.00 बजे से शुरू जनसुनवाई शुरू होती है. दिल्ली भर से लोग अपनी शिकायतें और फरियाद लेकर पहुंचते हैं. मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी फरियादी के पास पहुंचती हैं. सुबह करीब 8.00 बजे मुख्यमंत्री आरोपी के पास पहुंचीं, जिसके बाद आरोपी नें उनपर हमला किया. पुलिस आरोपी को पकड़ती हैं और सिविल लाइंस थाने ले जाती है.
वहीं, मुख्यमंत्री को मेडिकल चेक उप के लिए ले जाया जाता है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया बताया है. आरोपी की उम्र 41 वर्ष और वह राजकोट का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस राजकोट पुलिस के संपर्क में है.
दिल्ली की सीएम से मुलाकात के बाद बीजेपी विधायक रविंदर नेगी ने कहा कि CM जन सुनवाई में लोगों से रोज़ की तरह मिल रही थीं. कुछ लोगों से ये बर्दाश्त नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि हो सकता है कोई इसमें शामिल हो, धीरे-धीरे परतें खुलेंगी. उन्होंने कहा कि ये लोग (AAP) ऐसी बात बोल रहे हैं जबकि इस समय इन्हें CM के साथ खड़े होना चाहिए था. CM को सिर में थोड़ी चोट लगी है. CM निडर हैं और पहले की तरह लोगों से मिलेंगी.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर पंजाब के मंत्री रवजोत सिंह ने कहा, “यह बहुत बुरी और दुखद खबर है. वह दिल्ली की प्रतिनिधि और सीएम हैं. अगर कोई उनसे नाराज है, तो उन्हें ऐसा करने की बजाय सीधे बात करनी चाहिए.”
#WATCH | Chandigarh: On the attack on Delhi CM Rekha Gupta, Punjab Minister Ravjot Singh says, “This is very bad and sad news. She is the representative and CM of Delhi. If someone is angry with her, they should talk directly instead of doing such things.” pic.twitter.com/azEfzSPlvM

कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपी राजेश का अरुणा आसिफ अली अस्पताल में मेडिकल करवाया जाएगा. आरोपी राजेश कल सुबह 11 से 11:30 बजे के बीच सीएम रेखा गुप्ता के शालीमार बाग वाले घर गया था. शालीमार बाग वाले घर पर जब आरोपी पहुंचा तो सीएम के निजी आवास पर मौजूद स्टाफ ने एक पर्ची पर सीएम के सरकारी आवास का पता और जन सुनवाई का समय लिख कर दिया था. शालीमार बाग वाले निजी आवास से आरोपी सिविल लाइंस वाले गुजराती समाज भवन वापस आ गया. फिर बुधवार को आरोपी राजेश सुबह 8 बजे के करीब सीएम के सरकारी आवास पर पहुंचा था.
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आरोपी का कोई भी जानकार जेल में नहीं है. वो ना ही कोई एप्लीकेशन लेकर गया था. इतना ही नहीं, डॉग लवर की कहानी से भी पुलिस के सूत्र इनकार कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि तमाम जांच एजेंसी ये पता लगा रही हैं कि आखिरकार उसका मकसद क्या था.
दिल्ली पुलिस ने सीएम पर हुए हमले के माममले में दो धाराएं और जोड़ी हैं.  सरकारी कर्मचारी पर हमला करना और सरकारी काम में बाधा डालना जोड़ा  गया है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News