Haryana News: अंबाला छावनी में जुए के अड्डे पर छापा, 21 गिरफ्तार, मीट शॉप की बिल्डिंग सील – Zee News

Haryana News: अंबाला में पुलिस ने मीट शॉप नाम की एक बिल्डिंग से जुआ खेलते हुए 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. उनके पास से पुलिस को गड्डीयां, स्टाइगर, मोबाइल फोन और 236000 की राशि रिकवर की थी
Trending Photos
Ambala News: बीते रोज अंबाला छावनी में पुलिस ने रॉयल मीट शॉप नाम की एक बिल्डिंग से जुआ खेलते हुए 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. उनके पास से 236000 रिकवर किए गए थे. आज नगर परिषद की टीम ने उस बिल्डिंग को नगर परिषद द्वारा लीज पर दी गई बिल्डिंग बताते हुए सील कर दी है. 

जगह को दिया सील 
अंबाला छावनी में पुलिस ने बीते रोज गुप्त सूचना के आधार पर अंबाला नेशनल हाईवे नंबर पर एक मीट की शॉप के पिछले हिस्से में रेड करके एक साथ 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इन जुआरियों के पास से बड़ी संख्या में ताश की गड्डीयां, स्टाइगर, मोबाइल फोन और 236000 की राशि रिकवर की थी. आज पुलिस ने पूरे मामले की शिकायत नगर परिषद को दी इसके बाद इस बिल्डिंग को नगर परिषद के EO देवेंद्र नरवाल द्वारा बनाई गई टीम ने सील कर दिया. 

ये भी पढ़ें- Delhi CM रेखा गुप्ता के हमलावर पर पहले से 5 केस दर्ज, आरोपी की कुंडली खंगाल रही IB

पुलिस कर रही जांच 
पत्रकारों को जानकारी देते हुए EO देवेंद्र नरवाल ने बताया कि कल पुलिस ने जिन जुआरिओं को पकड़ा था वह इसी बिल्डिंग में जुआ खेल रहे थे. यह बिल्डिंग नगर परिषद की प्रॉपर्टी है, जिसे लीज पर दिया गया था फिलहाल इसे सील कर दिया गया है और आगामी जांच की जा रही है. पुलिस द्वारा कल जिस बिल्डिंग में रेड करके 21 जुआरियों को पकड़ा गया था. उस बिल्डिंग को सील करने के लिए आज अंबाला पुकीस ने एक दरखास्त नगर परिषद को दी, जिसके बाद नगर परिषद की टीम ने इस बिल्डिंग को सील कर दिया. फिलहाल पुलिस ये पता लगाने में जुटी है की ये बिल्डिंग किसकी है और किसके नाम पर है ताकि आगामी कार्यवाई अमल में लाइ जा सके.
Input- AMAN.KAPOOR
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi  हर पल की जानकारी । हरियाणा  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News