आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 22 अगस्त 2025 LIVE: बिहार चुनाव के बीच SIR प्रक्रिया पर आज फिर होगी सुप्रीम सुनवाई – Jansatta

खबरों के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। बिहार चुनाव के बीच एसआईआर प्रक्रिया पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है। इसके अलावा आवारा कुत्तों को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी भी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। ना सिर्फ लोगों को बड़ी सौगात दी जाएगी बल्कि कई सियासी समीकरण भी साधे जाएंगे।
इसके अलावा एल्विश यादव पर हमला करने वाले शख्स को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक एनकाउंटर में उसे पकड़ा गया है। वहीं मशहूर पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है, शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आज का मौसम यहां जानें
अंतरराष्ट्री खबरों के लिहाज से भी शुक्रवार का दिन जरूरी है। एक तरफ इजरायल का गाजा पर हमला और तेज हो चुका है तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है। कुछ शर्तें रखी गई हैं, अगर सहमति बनती है तो आगे की राह और स्पष्ट हो जाएगी। आज की हर बड़ी खबर जानने के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें-

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News