Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर पुलिस ने नकबजनी की घटना का 24 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | … – Newstrack

सिद्धार्थनगर पुलिस ने नकबजनी की घटना का 24 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Siddharthnagar News: खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम सुपौली में 19 अगस्त की रात हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो सक्रिय चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी बासी मयंक द्विवेदी के निर्देशन में थानाध्यक्ष अनुप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद मौर्या व उनकी टीम ने सूचना के आधार पर बजरंग तिराहा, ग्राम सुपौली से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सरताज खाँ (33) व विकास शर्मा (21), दोनों निवासी ग्राम सुपौली, थाना खेसरहा शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इनके पास से चोरी गए दो कान के छाले, एक मंगलसूत्र (सभी पीली धातु के) और 200 रूपए नगद बरामद हुए हैं।
इस संबंध में थाना खेसरहा पर पहले ही मुकदमा संख्या 141/2025 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसे अब धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी के साथ न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। सरताज के विरुद्ध पूर्व में EX Act के तहत मामला दर्ज है, जबकि विकास शर्मा पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे चल रहे हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद मौर्या, हे.का. सत्येन्द्र सिंह, जालंधर प्रसाद
This Quiz helps us to increase our knowledge

I’m your AI assistant. Feel free to ask me anything!

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News