गलती से क्लास रूम में बंद हो गई 8 साल की लड़की, ग्रिल में फंस गया सिर; फिर… – Hindustan

ओडिशा के क्योंझर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां एक सरकारी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाली छात्रा गलती से बंद हो गई। वह रातभर कमरे में ही बंद रही। सुबह जब दरवाजा खोला गया तो उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। तुरंत छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। अब उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है।
यह घटना क्योंझर जिले के बनस्पाल ब्लॉक स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल में हुई। कक्षा दूसरी की छात्रा ज्योत्सना देहुरी (8 साल) उस समय सोई हुई थी जब वह स्कूल में बंद रह गई। छात्रा के परिवार के सदस्यों के अनुसार, लड़की स्कूल से गुरुवार को घर नहीं लौटी थी, जिसके बाद परिवार ने रातभर उसकी तलाश की। शुक्रवार सुबह, कुछ ग्रामीणों के साथ वे स्कूल गए और पाया कि लड़की का सिर खिड़की की ग्रिल में फंसा था।
ग्रामीणों ने लड़की को बचाया और तुरंत अस्पताल ले गए। चूंकि कक्षा का दरवाजा बाहर से बंद था, इसलिए उसे रात कक्षा में ही बितानी पड़ी और वहां से निकलने की कोशिश करते समय उसका सिर ग्रिल में फंस गया। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने प्रधानाध्यापक गौराहरी महंता को निलंबित कर दिया और जांच शुरू कर दी।
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पता चला कि कक्षा आठ के कुछ बच्चों को शाम चार बजे स्कूल बंद करने के लिए कहा गया था।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News