Astronaut Shubhanshu Shukla LIVE: अंतरिक्ष वैज्ञानिक ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज लखनऊ पहुंच गए. एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर खुद उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कैप्टन शुभांशु शुक्ला के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. मुख्यमंत्री योगी उनका अभिनंदन करेंगे. शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा. पढ़िए पल पल का अपडेट.
Trending Photos
Shubhanshu Shukla Lucknow LIVE: अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छूकर लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का आज उनके शहर लखनऊ में जोरदार स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर खुद उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कैप्टन शुभांशु शुक्ला के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. अपने स्कूल तक रोड शो करेंगे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ में राजधानी के बेटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का नागरिक अभिनंदन करेंगे. शुभांशु शुक्ला हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से सफल मिशन पूरा कर लौटे हैं. इस बड़ी सफलता के बाद सोमवार को पहली बार लखनऊ आए हैं.
उत्तर प्रदेश संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें यूपी समाचार और उत्तराखंड न्यूज़ सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.
Lucknow News: सीएम योगी से मिले शुभांशु शुक्ला
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को लखनऊ में सीएम योगी से भी मिले. इस दौरान शुभांशु शुक्ला के साथ उनका परिवार भी साथ रहा. सीएम योगी ने शुभांशु शुक्ला की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की सफल यात्रा के लिए उन्हें बधाई दी.
Astronaut Shubhanshu Shukla News LIVE: शुभांशु शुक्ला की प्रेस कॉन्फ्रेंस
शुभांशु शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अंतरिक्ष में एक अनोखा अनुभव होता है, कल्पना से परे अनुभव है, जो चीज़ें हम वहाँ देखते हैं, वो अविश्वसनीय होती हैं. जिस तरह से भारत को वहाँ से देखा जाता है, वो हमारे देश की सुंदरता को दर्शाता है और एक भावनात्मक प्रतिक्रिया देता है।”
Lucknow News LIVE: शुभांशु शुक्ला ने स्कूल के बच्चों को किया संबोधित
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपने स्कूल सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में बच्चों से भी बातचीत की. उन्होंने कहा, आज सुबह से ही मैं बहुत थका हुआ था लेकिन जब उनको पता चला कि बच्चे सुबह से ही उनके इंतजार में खड़े हैं तो उनकी सारी थकान गायब हो गई.
Lucknow News LIVE: दोपहर 12 बजे, शुभांशु चुनिंदा मीडिया से भी बातचीत करेंगे. 3 बजे, वे मुख्यमंत्री योगी से उनके आधिकारिक आवास या कार्यालय में मुलाकात करेंगे.
Astronaut Shubhanshu Shukla News LIVE: लखनऊ शहर की सड़क पर जब शुभांश शुक्ला का काफिला निकला, तब सड़क के दोनों और उनकी एक झलक देखने को लोगों की भारी भीड़ उमड़ आई
Lucknow News LIVE: शुभांशु शुक्ला गोमतीनगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की ओर जा रहे हैं, जहां उनके लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है.
Lucknow News LIVE: एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक, भाजपा कार्यकर्ता और लोग शुभांशु पर फूलों की बारिश कर रहे हैं.
Shubhanshu Shukla Lucknow LIVE: गगनवीर शुभांशु का भव्य स्वागत
शुभांशु लौटे लखनऊ, भव्य स्वागत
ISS पर पहुंचा दिया तिरंगा
देश का मान बढ़ाया, योगी करेंगे सम्मान
Shubhanshu Shukla Lucknow LIVE: शुभांशु के आगमन पर ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान
‘लखनऊ के लिए आज बहुत बड़ा दिन’
‘मां भारती का बेटा धरती पर कदम रखा’
शुभांशु शुक्ला का हृदय की गहराइयों से स्वागत
यह अद्भुत क्षण है- ब्रजेश पाठक
Shubhanshu Shukla Lucknow LIVE: लखनऊ: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला गोमतीनगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की ओर जा रहे हैं, जहां उनके लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
#WATCH लखनऊ: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला गोमतीनगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की ओर जा रहे हैं, जहां उनके लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। pic.twitter.com/WYUqN91ah3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
Shubhanshu Shukla Lucknow LIVE: इतिहास रचकर घर लौटा ‘लखनऊ का लाल’
शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत
ISS पर फरहा दिया तिरंगा
करोड़ों बच्चों की प्रेरणा बने शुभांशु
CM योगी करेंगे सम्मानित
Shubhanshu Shukla Lucknow LIVE: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “आज लखनऊ के लिए बहुत बड़ा दिन है…हमने शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया है…यह हमारे लिए अद्भुत क्षण है…”
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “आज लखनऊ के लिए बहुत बड़ा दिन है…हमने शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया है…यह हमारे लिए अद्भुत क्षण है…” pic.twitter.com/KalYwKqfeo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
Shubhanshu Shukla Lucknow LIVE: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत
शुभांशु शुक्ला इतिहास रचकर पहली बार लखनऊ पहुंचे हैं.एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत.
Shubhanshu Shukla Lucknow LIVE: लखनऊ, उत्तर प्रदेश | ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लखनऊ आगमन से पहले, उनकी बहन ने कहा, “मैं बहुत खुश और उत्साहित हूँ। हम इस दिन का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। वह आखिरकार लखनऊ आ रहे हैं… यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। सभी बच्चे और पूरा लखनऊ उनका स्वागत करने के लिए मौजूद होगा। इससे बड़ी खुशी की कोई बात नहीं हो सकती। लोग उन्हें बहुत प्यार दे रहे हैं और वह बच्चों को प्रेरित कर रहे हैं…”
Astronaut Shubhanshu Shukla News LIVE: शुभांशु शुक्ला इतिहास रचकर पहली बार लखनऊ आए हैं. एयरपोर्ट पर शुभांशु शुक्ला का स्कूली बच्चों ने भव्य स्वागत किया.
Astronaut Shubhanshu Shukla News LIVE: लखनऊ, उत्तर प्रदेश: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लखनऊ पहुंचने से पहले उनकी मां आशा शुक्ला ने कहा, “…मेरा बेटा डेढ़ साल बाद घर आ रहा है और आज उससे मुलाकात होगी। बहुत खुशी हो रही है और उससे मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हम उसका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। पूरा परिवार उसका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट जा रहा है…”
Shubhanshu Shukla Lucknow LIVE: लखनऊ (यूपी): यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लखनऊ हवाई अड्डे पर आगमन पर कहा, “शुभांशु शुक्ला के आगमन का पूरा लखनऊ सब पलके बिछाकर इंतजार कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस ढंग से भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक ऊंचाई को छुआ है। अपने लाल का हम सब स्वागत करने के लिए आह्लादित है और शुभांशु शुक्ला ने दुनिया को रास्ता दिखाने का काम किया है। ऐसे अवसर पर यूपी सरकार ने भी उनके सम्मान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है। शहर के विभिन्न जगहों पर उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं…”
#WATCH लखनऊ (यूपी): यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लखनऊ हवाई अड्डे पर आगमन पर कहा, “शुभांशु शुक्ला के आगमन का पूरा लखनऊ सब पलके बिछाकर इंतजार कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस ढंग से भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के… pic.twitter.com/ZfpJ6LRMK9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
Astronaut Shubhanshu:शुभम शुक्ला को मिला बचपन वाला प्यार
यह एक लव मैरिज शादी है और शुभांशु और कामना का बचपन वाला प्यार है. दोनों की मुलाकात तीसरी क्लास में हुई थी. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में कामना ने बताया कि शुभांशु बचपन में शर्मीले स्वभाव के थे हालांकि आज वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं. आज शुभांशु जहां स्पेस मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं वहीं उनकी वाइफ कामना हजारों मरीजों की सेवा कर रही हैं.
Shubhanshu Shukla News LIVE:क्या है शुभांशु शुक्ला की वाइफ का प्रोफेशन?
शुभांशु शुक्ला की शादी 7 साल पहले लखनऊ में ही कामना शुक्ला से हुई थी. यह शादी परिवार वालों की सहमति से हुई थी. उत्तर प्रदेश के लखनऊ से ताल्लुक रखने वाले शुभांशु शुक्ला की पत्नी पेशे से डॉक्टर है. वे डेंटिस्ट हैं. शुभांशु और कामना का एक 6 साल का बेटा भी है जिसका नाम सिड है. दोनों लखनऊ के ही रहने वाले हैं. वह हमेशा अपने पति को सपोर्ट करती रहती हैं.
Shubhanshu Shukla News LIVE: परिवार ने बताया गौरव का क्षण
शुभांशु की मां ने कहा कि वह पूरी तरह मेडिकली फिट नहीं हैं और बीमारी से जूझ रही हैं लेकिन उसके बाद भी शुभांशु जो भी कहेंगे वह उनको बनाकर खिलाएंगी. पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए सीएमएस स्कूल में शुभांशु का कार्यक्रम रखा गया है. अभी से शुभांशु के परिवार वालों ने घर में डेरा जमा लिया है. शुभांशु किसी के नाना है तो किसी के भतीजे और किसी के भाई सभी घर में उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. परिवार वालों का कहना है कि ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाना करके भी स्वागत का जश्न मनाया जाएगा.
Shubhanshu Shukla News LIVE: परिवार ने बताया गौरव का क्षण
शुभांशु के परिवार ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में मां आशा शुक्ला और पिता शंभू दयाल शुक्ला ने बताया कि यह उनके लिए सबसे बड़ा गौरव का दिन होगा जब दुनिया में देश का नाम रोशन करने के बाद शुभांशु पहली बार अपने घर आएंगे और पूरा शहर उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेगा.
Astronaut Shubhanshu: सीएम योगी करेंगे सम्मानित
सीएम योगी आदित्यनाथ कल शुभांशु शुक्ला को लोक भवन में सम्मानित करेंगे। दोपहर 3:30 बजे शुभांशु की मुलाकात सीएम योगी आदित्यनाथ से होगी इसके बाद 4 बजे लोक भवन में उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
Astronaut Shubhanshu: लखनऊ में जोरदार स्वागत की तैयारी
लखनऊ आने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी है. लखनऊ नगर निगम की ओर से खास तैयारी की गई है. लखनऊ में उनके नाम पर रोड का नाम भी रखा गया है. वहीं, शुभांशु शुक्ला के घर वाले भी बेटे से मिलने के लिए इंतजार कर रहे हैं. रिश्तेदार भी मिलने के लिए लखनऊ पहुंच रहे हैं.
Astronaut Shubhanshu: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से लौटने के बाद को पहली बार अपने शहर लखनऊ आ रहे है. उनके स्वागत में जगह-जगह फूलों की बारिश होगी. शाम को मुख्यमंत्री की तरफ से लोक भवन में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा
Shubhanshu Shukla LIVE: लोकभवन में होगा सम्मान
इसके बाद अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला दोपहर 12:00 सीएमएस स्कूल ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. शाम 3:30 सीएम योगी आदित्यनाथ से शुभांशु की मुलाकात होगी. इसके बाद शाम 4:00 बजे लोक भवन में शुभांशु शुक्ला का सम्मान समारोह किया जाएगा. इसके बाद वह अपने घर चले जाएंगे. बता दें कि शुभांशु शुक्ला पिछले दिनों अमेरिका से नई दिल्ली लौटे थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी. अब वह लखनऊ आ रहे हैं.
Lucknow News LIVE: शुभांशु शुक्ला का ये रहा पूरा कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ का ला शुभांशु शुक्ला सोमवार सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेंगे. यहां शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत किया जाएगा. जहां सीएमएस स्कूल के बच्चे सहित शासन प्रशासन के लोग भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद शुभांशु शुक्ला की कार परेड लखनऊ एयरपोर्ट से सीएमएस गोमती नगर विस्तार कैंपस जी-20 चौराहा पर पहुंचेगी. यहां 10 बजे से शुभांशु शुक्ला का सम्मान समारोह सीएमएस गोमती नगर विस्तार कैंपस ऑडिटोरियम में होगा.
Lucknow News LIVE: शुभांशु के स्वागत के लिए लखनऊ तैयार
अंतरक्षि यात्री शुभांशु शुक्ला 25 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे. शुभांशु शुक्ला के लखनऊ आने को लेकर पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गाय है. लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत होगा. इसके बाद वह एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे. आइये जानते हैं लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला का मिनट टू मिनट कार्यक्रम?.
Shubhanshu Shukla LIVE: शुभांशु शुक्ला पिछले दिनों अमेरिका से नई दिल्ली लौटे थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी. अब वह लखनऊ आ रहे हैं. लखनऊ आने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.