Entertainment News LIVE: ‘बिग बॉस 19’ के घर में प्रीमियर के बाद पहले दिन ही ड्रामा शुरू हो गया है। जियो हॉटस्टार रियलिटी के इंस्टाग्राम पर नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि तान्या मित्तल, अशनूर पर भड़कती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं, ‘मुझे अशनूर बहुत बदतमीज लगी। बिना बात के मुझसे भिड़ गई है। हेड ऑन फाइट क्यों ले रही है? 10 साल छोटी है अभी मैं आ जाऊंगी फॉर्म में। वह बहुत बदतमीज है।’
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का लंबे समय से ड्रीम हाउस तैयार हो रहा था, जो अब बनकर तैयार हो गया है। कपल का 250 करोड़ का बंगला अब बनकर तैयार हो गया है। इंस्टेंट बॉलीवुड की ओर से इसकी तस्वीरों को भी शेयर किया गया है। रणबीर आलिया का घर अंदर से बेहद ही आलीशान दिखा। बताया जा रहा है कि कपल अपने नए घर में इस दीवाली पर प्रवेश करेगा। ये वही प्रॉपर्टी है, जो कभी राज कपूर और उनकी वाइफ कृष्णा कपूर की थी।
इसके साथ ही बीती शाम सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें 16 कंटेस्टेंट ने घर में एंट्री की। अब इसी बीच जियो हॉटस्टार रियलिटी के इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें बिग बॉस घरवालों को उलझाते हुए नजर आ रहे हैं। पहले दिन ही उन्हें ये फैसला करने के लिए कहा गया कि ऐसा कौन सा सदस्य है, जो घरवाला होने लायक नहीं है। उसकी पर्सनैलिटी कमतर लगी? अब इस फैसले में घरवाले आपस में उलझते दिखे। देखना होगा कि आगे क्या होता है।
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है कि इस साल उनके घर पर बप्पा का आगमन नहीं होगा। साथ ही उन्होंने वजह भी बताई है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में हिमांशु भाऊ गिरोह से कथित रूप से संबंद्ध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की पहचान गौरव और आदित्य के रूप में की गयी है। दोनों व्यक्तियों को उनकी गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद एक योजनाबद्ध अभियान चलाकर दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके के पास से गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों पर यादव के घर पर 17 अगस्त को हुई गोलीबारी की घटना में सीधे तौर पर शामिल होने का संदेह है।’’ गोलीबारी के बाद इंस्टाग्राम पर एक कथित पोस्ट सामने आयी थी, जिसमें ‘भाऊ गैंग’ ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमले के मकसद का पता लगाने और साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।’’ पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
‘बिग बॉस 19’ के घर में प्रीमियर के बाद पहले दिन ही ड्रामा शुरू हो गया है। जियो हॉटस्टार रियलिटी के इंस्टाग्राम पर नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि तान्या मित्तल, अशनूर पर भड़कती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं, ‘मुझे अशनूर बहुत बदतमीज लगी। बिना बात के मुझसे भिड़ गई है। हेड ऑन फाइट क्यों ले रही है? 10 साल छोटी है अभी मैं आ जाऊंगी फॉर्म में। वह बहुत बदतमीज है।’
https://www.instagram.com/p/DNxaasv4pUh/
जी. अशोक द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म उफ्फ ये सियापा का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि इसकी खास बात यह है कि बिना बोले यह फिल्म दर्शकों को एक नए और अनोखे सफर पर अपने संग लेकर जाने वाली है। ऐसे में उफ्फ ये सियापा 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। बिना किसी डायलॉग के पूरी तरह से बनाई गई यह फिल्म विजुअल स्टोरीटेलिंग, सिचुएशनल कॉमेडी और खास कर के ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के कमाल के गानों पर निर्भर है।
https://www.youtube.com/watch?v=7kL9aFbmKLs&feature=youtu.be
बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर की बोल्ड और सिजलिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी ये फोटोज यूरोप वेकेशन की है, जिसे शेयर कर अभिनेत्री ने पुराने दिनों को याद किया है। इसमें उनके सिजलिंग अवतार ने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है।
https://www.instagram.com/p/DNr-XeqWOjC/?img_index=5
‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस आयशा खान अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका ब्राइडल लुक वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने को-एक्टर के साथ फेरे लेते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद उनकी शादी की चर्चा जोरों पर होने लगी है।
https://www.instagram.com/p/DNvyidY2uav/
बीती शाम सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें 16 कंटेस्टेंट ने घर में एंट्री की। अब इसी बीच जियो हॉटस्टार रियलिटी के इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें बिग बॉस घरवालों को उलझाते हुए नजर आ रहे हैं। पहले दिन ही उन्हें ये फैसला करने के लिए कहा गया कि ऐसा कौन सा सदस्य है, जो घरवाला होने लायक नहीं है। उसकी पर्सनैलिटी कमतर लगी? अब इस फैसले में घरवाले आपस में उलझते दिखे। देखना होगा कि आगे क्या होता है।
https://www.instagram.com/p/DNwDrvc1BAx/
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का लंबे समय से ड्रीम हाउस तैयार हो रहा था, जो अब बनकर तैयार हो गया है। कपल का 250 करोड़ का बंगला अब बनकर तैयार हो गया है। इंस्टेंट बॉलीवुड की ओर से इसकी तस्वीरों को भी शेयर किया गया है। रणबीर आलिया का घर अंदर से बेहद ही आलीशान दिखा। बताया जा रहा है कि कपल अपने नए घर में इस दीवाली पर प्रवेश करेगा। ये वही प्रॉपर्टी है, जो कभी राज कपूर और उनकी वाइफ कृष्णा कपूर की थी।