भारत ने दिखाई दरियादिली, पाकिस्तान के लोगों की बचाई जान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुई बात – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Pakistan Flood: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पिछले कुछ महीनों से ज्यादा खराब हो गए हैं, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के पहलगाम पर हमला किया। इसके बाद से दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। जवाब देने के लिए भारत के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। पाकिस्तान दिल में भारत और भारत के लोगों के लिए भले ही कितनी दुश्मनी रखे, लेकिन भारत लोगों की जान की परवाह करता है। ये बात इससे और भी ज्यादा साबित होती है कि पाकिस्तान में आने वाले खतरे से भारत ने पाकिस्तान को आगाह किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान को सूचना दी है कि तवी नदी में भीषण बाढ़ आ सकती है, जिसके लिए पाकिस्तान अपने लोगों की रक्षा के लिए पहले से जरूरी कदम उठा ले।
ये भी पढ़ें: Pakistan Flood: पाकिस्तान में तबाही, ‘मिट गए पूरे के पूरे गांव…’, 1,000 लोगों की दर्दनाक मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के जियो टीवी ने कहा कि ‘भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी में खतरनाक बाढ़ की चेतावनी दी है। दरअसल, ये वही नदी है जो जम्मू से पाकिस्तान के पंजाब तक जाती है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने 24 अगस्त को यह जानकारी दी है। भारत की तरफ से जानकारी मिलने के बाद ही पाकिस्तान ने अपने लोगों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है। बता दें कि मई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। इसके बाद से दोनों देशों के बीच यह पहली बातचीत है।
बता दें कि इसके पहले ही पाकिस्तान बाढ़ की मार झेल रहा है। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें बताया गया कि खैबर पख्तूनख्वा में आई बाढ़ में करीब 1,000 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह बाढ़ इतनी खतरनाक थी कि पानी के साथ पूरे के पूरे गांव बह गए। इस बाढ़ में बड़े-बड़े पत्थर बहकर आए थे, जिसमें घर तबाह हो गए।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में बाढ़-बारिश से 271 लोगों की मौत, अभी भी नहीं टला खतरा, PMD ने दी चेतावनी
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News